/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/rhuil-2025-11-10-12-27-37.jpg)
Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद.मे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को रिश्तेदार बताकर 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान लड़की बेहोश हो गई। लड़की के होश में आने के बाद उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया और मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है l
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उसने बताया कि शनिवार को उसकी छोटी बेटी की तबियत खराब थी, इसलिए वह दोपहर में अपनी छोटी बेटी को लेकर दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी।इस दौरान उसकी 11 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी रिहान घर पर
आ गया। आरोपी ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इससे लड़की बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद जब महिला अपनी बेटी के साथ घर लौटी तो तो उसने रिहान को घर मे देखा आरोपी रिहान उन्हे देखकर डर गया।
महिला ने आरोपी से अपनी 11 साल की बेटी के बारे में पूछा तो जवाब देने की बजाय आरोपी घर से भाग गया। मां अपनी बेटी को ढूंढने हुए छत पर गई तो उसने अपनी बेटी को स्लैब के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। होश में आने के बाद बेटी ने बताया कि रिहान ने उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामले में पुलिस ने रिहान के खिलाफ पॉक्सो और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आरटीआई के मामलों में लापरवाही पर 780 जनसूचना अधिकारियों पर जुर्माना
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग का मामला, युवती ने युवक पर लगाया शादी से मुकरने का आरोप
यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति: अलायरा चौधरी बनी एक दिन की प्रिंसिपल
यह भी पढ़ें: नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 8 नवंबर को, मुरादाबाद होकर गुजरेगी ट्रेन
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us