/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/05/gVLVgdho5bROusUBXIyB.jpg)
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाली 362 पदों के सापेक्ष 274 का चयन कर लिया गया है। शनिवार देर शाम तक कर्मचारियों ने विभाग के पोर्टल पर नियुक्ति के लिए जरूरी प्रपत्र को अपलोड कर दिया। चयनितों की सूची ब्लॉक कार्यालयों पर भी चस्पा की जाएगी। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद देहात क्षेत्र के कार्यकत्रियों का चयन हो गया है। खाली पदों के लिए 12 हजार से अधिक आवेदनों में से मेरिट के आधार पर यह चयन हुआ है। विभागीय पोर्टल पर देहात क्षेत्र के चुने गए सदस्यों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय के प्रमाण पत्र, निवास के कागज और अन्य प्रपत्र लोड किए गए। ऐसा इसलिए हुआ कि निदेशालय नियुक्ति की शर्तों के पालन की स्थिति देख सके।
सोमवार को सूची होगी सार्वजनिक
जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्या ने बताया कि देहात क्षेत्र के 274 केंद्रों की सदस्यों का चयन कर लिया गया है। पोर्टल पर यह कार्य पूरा होने के बाद ब्लॉक कार्यालयों पर चयनित सदस्यों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। सोमवार को यह सूची सार्वजनिक हो जाएगी। इसके बाद नगर क्षेत्र की चयन संबंधी शिकायतों के निस्तारण होगा। उसके बाद नियुक्ति की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
मुरादाबाद शहर की 44 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन फिर लटका
महानगर क्षेत्र के 44 केंद्रों की कार्यकत्रियों का चयन अभी लटका पड़ा हुआ है। तीन महीने से शुरू की जा रही यह चयन प्रक्रिया कई बार लटक जा रही है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में अधिकारियों पर दबाव बहुत अधिक है।
यह भी पढ़ें:भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे मुरादाबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में एक्सपोर्टर के घर में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बदली शहर की तस्वीर
यह भी पढ़ें:चाइनीज मांझे के साथ दुकानदार गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज