Moradabad: शहर का एक नामचीन डॉक्टर ऑपरेशन करके निकालता था सोना,पुलिस की गिरफ्त से दूर
Moradabad: मुरादाबाद पुलिस टीम लगातार सोना तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बाबजूद इसके पुलिस के हाथ अभी इस सोना तस्कर के मास्टरमाइंड से काफी दूर नजर आ रहे हैं। इस सोना तस्करी से मुरादाबाद का एक नामचीन डॉक्टर भी जुड़ा हुआ है।
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।मुरादाबाद पुलिस टीम लगातार सोना तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बाबजूद इसके पुलिस के हाथ अभी इस सोना तस्कर के मास्टरमाइंड से काफी दूर नजर आ रहे हैं। इस सोना तस्करी से मुरादाबाद का एक नामचीन डॉक्टर भी जुड़ा हुआ है। जिसको पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ये डॉक्टर शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा है साथ ही अपना प्राइवेट क्लिनिक भी चलाता है।
Advertisment
हर्निया के नाम पर होते हैं ऑपरेशन
सोना तस्करी से जुड़े इस डॉक्टर का नाम जुहैब नसीम है। ये डॉक्टर मुरादाबाद के गांधी नगर में अपना हॉस्पिटल चलाता है, साथ हो दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा है। इस बात का एक शिकायत के दौरान खुलासा हुआ था। लेकिन पुलिस ने इस डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मिली जानकारी के अनुसार कमाल की बात यह है कि ये डॉक्टर सोना तस्करों का ऑपरेशन हर्निया के नाम पर करता है।
एक युवक की मौत,एक रहा था भर्ती
Advertisment
शिकायतकर्ता शफीक ने गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठी में कहा है कि रामपुर के टांडा निवासी एक गरीब युवक आलम पुत्र शकील को मोटे पैसे का लालच देकर सऊदी अरब से सोना खिलाकर मुरादाबाद लाया गया। उसे दवाइयां दी गईं, जब दवाइयों से बात नहीं बनी तो उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ दिन बाद एक और युवक इमरान पुत्र यूसुफ का भी ऑपरेशन कर उसके पेट से सोना निकाला गया। जिसका काफी लंबे समय इलाज भी किया गया। खबर सामने आने के बाद भी इस डॉक्टर और सोना तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विदेश से लौटे युवकों का हुआ था अपहरण,पुलिस ने छुड़ाया
बीते दिनों मूंढापांडे थाना क्षेत्र में विदेश से लौटे 6 युवकों का अपहरण कर लिया गया। जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और रोंडा के जंगलों में पहुंच गई। जहां पर बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी थी। इसमें से एक व्यापारी जबकि दूसरा डेंटिस्ट था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 6 लोगों को मुक्त कराकर हिरासत में लिया था।अब पुलिस इन्हीं से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
Advertisment
जिला अस्पताल में भर्ती हैं सभी लोग
बदमाशों के चंगुल से आजाद किए गए सभी 6 लोगों को पुलिस ने सोना तस्करी के शक में हिरासत में लिया था। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्कैनिंग में पता चला कि 6 लोगों में से 4 लोगों के पेट में सोना छिपा है। इसके बाद डॉक्टरों ने दवाई के जरिए सोना निकाला है। डॉक्टरों की माने तो इन लोगों के पेट में अभी और भी सोना हो सकता है।
Photograph: (Moradabad: )
Advertisment
एक को भी नहीं छोड़ेंगे, एसपी सिटी
वहीं एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि देर रात तक करीब 300 ग्राम सोना हिरासत में लिए गए युवकों के पेट से निकाला जा चुका है। अभी और सोना होने की उम्मीद है। इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो इन लोगों ने बताया कि ये साल में 4 से 6 बार दुबई और सऊदी अरब जाते थे। वहां सोना सस्ता मिलता है तो रामपुर में मौजूद कुछ फाइनेंसर इनको पैसा लगाकर विदेश भेजते थे और वहां से सोना भारत ले आते थे। इस मामले में पुलिस के हाथ बहुत महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जो भी इस तस्करी में शामिल होगा सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।