मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
मुरादाबाद:कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है।महिला के पास से 2.314(दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम) गांजा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हड्डी मिल के पास भोलानाथ कॉलोनी में गांजा का कारोबार हो रहा है।सूचना पाकर हरकत में आई कटघर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: रेप के आरोपी को उम्र कैद की सजा, 71 हजार रुपये जुर्माना भी
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि चंद्रवती पत्नी स्व लखपत सिंह हड्डी मिल के पास भोलानाथ कॉलोनी घर से गांजे की बिक्री करती है।पुलिस ने महिला के घर छापेमारी की।मौके से महिला को 2.314(दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम) गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चंद्रवती ने गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी भी पुलिस को दी है। इस संबंध में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। मुरादाबाद की कटघर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह एक बड़ा कदम है।
यह भी पढ़ें: पैसे के लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर दे रहे हैं सोना तस्करों का साथ
आगे भी जारी रहेगा अभियान: संजय कुमार (थाना प्रभारी)
वहीं मामले पर जानकारी देते हुए कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भोलानाथ कॉलोनी की रहने वाली एक महिला जिसका नाम चंद्रवती है नशे का कारोबार करती है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई।महिला के घर की तलाशी ली गई।जहां पर पुलिस को दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम गांजा बरामद हुआ है।महिला को महिला थाना भेज दिया है।मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।जल्द ही और भी नशे के सौदागर पुलिस की हिरासत में होंगे।क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: महाभारत काल से जुड़ा है मुरादाबाद के अगवानपुर का इतिहास,पाण्डव युद्ध के बाद यहीं रहे थे अरसों
यह भी पढ़ें: पुलिस के कड़े पहरे के बीच अदा कराई गई तीसरे जुमे की नमाज