/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/08/hindu-2025-11-08-21-38-29.jpg)
Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन का विषय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा निबंध लेखन का विषय ,हिन्दी साहित्य में नारी चेतना या नारी विमर्श रखा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या ने की।
छात्राओं ने नारी शक्ति और नारी सुरक्षा पर अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए
शनिवार को गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने साहित्य में नारी विमर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विमर्श पुरुष-प्रधान समाज में स्त्री अस्मिता की खोज, उसकी पहचान और उसके अनुभवों की अभिव्यक्ति है। इस धारा को उषा प्रियंवदा, कृष्णा सोबती और मन्नू भंडारी जैसी प्रसिद्ध लेखिकाओं ने समृद्ध किया। नारी विमर्श न केवल स्त्री के अस्तित्व और अधिकारों की बात करता है, बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में स्त्री की रचनात्मकता और सशक्तिकरण पर भी बल देता है। कविता लेखन में नीतू, अलीना, निशा, पारुल, हुमैरा आदि छात्राओं ने नारी शक्ति और नारी सुरक्षा पर अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। वहीं निबंध लेखन में छात्राओं ने नारी विमर्श को एक सशक्त साहित्यिक आंदोलन के रूप में रेखांकित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो. सीमा अग्रवाल ने किया तथा आभार ज्ञापन प्रो. सुधा सिंह ने किया। रोशनी, अदिति, अंजली, नमरा, गजाला, शोभा, अलीना आदि छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. किरन साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. किरन त्रिपाठी, प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. सुदेश,प्रो.करुणा आनंद, प्रो. प्रवीन सैनी, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. रूपाली गुप्ता, डॉ. सविता अग्रवाल और डॉ. शेफाली अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें: नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 8 नवंबर को, मुरादाबाद होकर गुजरेगी ट्रेन
यह भी पढ़ें: आरटीआई के मामलों में लापरवाही पर 780 जनसूचना अधिकारियों पर जुर्माना
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग का मामला, युवती ने युवक पर लगाया शादी से मुकरने का आरोप
यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति: अलायरा चौधरी बनी एक दिन की प्रिंसिपल
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us