Advertisment

Moradabad: बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन बंद किया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

author-image
Anupam Singh
बरूपरीबर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन बंद किया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सचिव नवनीत कुमार ने कहा कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर लोनर हमले कर रहे हैं। मगर सरकार उचित कार्यवाही नहीं कर रही है। आउटसोर्सिंग को बंद किया जाए।

ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख और वेलफेयर स्कीम पर आयकर न लगाने की मांग की

उपाध्यक्ष सुरभि शर्मा ने कहा कि आईबीए द्वारा पूर्व में कई बार आश्वासन दिए जाने जाने के बाद पांच दिवसीय कार्य लागू नहीं किया जा रहा। सरकार ने इस प्रस्ताव पर मौन साध रखा है। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों और भारतीय जीवन बीमा में पांच दिवसीय कार्य किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख और वेलफेयर स्कीम पर आयकर न लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें:योगी जी अपने मंत्री और विधायक की जुबान पर लगाम लगाओ,प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है: पूर्व सांसद एसटी हसन

यह भी मौजूद रहे 

Advertisment

प्रदर्शनकारियों में यश चौधरी, अभिनव यादव, आशु चौधरी, अर्जुन यादव, सोनू शर्मा, वैभव गुप्ता, वेद प्रकाश, शिल्पी गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, अमित भारद्वाज, मनु गोयल, महेश चौहान, अलख जैन, अशोक कुमार, मोहित सिंह, पवन अग्रवाल, मोहित गोयल, जीतेंन्द्र पाल सिंह आदि थे।

यह भी पढ़ें:परीक्षा देने के बाद होली के रंगो के साथ रंगी स्कूल की छात्राएं

Advertisment
Advertisment