Advertisment

योगी जी अपने मंत्री और विधायक की जुबान पर लगाम लगाओ,प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है: पूर्व सांसद एसटी हसन

पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि होली रंगों का उमंगों का प्यार का त्योहार है। ये रंगों का त्योहार दो दिलों को मिलाता है, लोग एक दूसरे से गले मिलकर शिकवे शिकायत दूर करते हैं।

author-image
Anupam Singh
िहह

पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन।

वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

यूपी सरकार ने दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह के होली पर रंग से बचने वालों के लिए त्रिपाल का हिजाब पहनने को लेकर दिए गए बयान पर सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि होली रंगों का उमंगों का प्यार का त्योहार है। ये रंगों का त्योहार दो दिलों को मिलाता है, लोग एक दूसरे से गले मिलकर शिकवे शिकायत दूर करते हैं। होली दिलों को जोड़ने वाला त्योहार है ना कि दिलों को तोड़ने वाला। हमारे संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों को ये सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं। कितनी जगहों पर हिन्दू और मुस्लिम भाई एक साथ मिलकर होली खेलते हैं। इसमें न किसी का धर्म भ्रष्ट होता है और ना ही किसी के मजहब में कोई परेशानी आती है। उनका ये बयान पोलराइजेशन की पॉलिसी है कि किस तरह से हिन्दू भाइयों को डराकर वोट पोलराइज करें और वोट ले लें।

यह भी पढ़ें: परीक्षा देने के बाद होली के रंगो के साथ रंगी स्कूल की छात्राएं

भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर बोले सपा के पूर्व सांसद

Advertisment

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा है कि जिला अस्पतालों में मुस्लिमों के वार्ड अलग कर देने चाहिए। इस पर बोलते हुए पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ ये लोग मरीज को भी हिन्दू मुसलमान की निगाह से देख रही हैं। मरीज तो वो होता है जिसके साथ सबकी सिंपैथी होती है।

यह भी पढ़ें: सपा से सांसद रूचिवीरा के व्यापारियों को समर्थन देने से दबाव में आया नगर निगम, बीच का रास्ता निकालने की कोशिश शुरू 

अगर सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो लोग उससे ये नहीं पूछते कि तुम हिन्दू हो या मुसलमान हो ,राहगीर ही उसे अस्पताल पहुंचाते हैं या फिर पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाती है।इस तरह की बातें करने से नफरतें फैलती है और आपस में दूरियां और फांसले पैदा होते हैं। ऐसे लोगों का पदों पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। हम सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से ये आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाई जाए। जिससे हमारे प्रदेश का माहौल अच्छा बना रहे।

Advertisment

 यह भी पढ़ें: गैंग रेप पीड़िता से मिलने के लिए सपा सांसद को पार्टी के आदेश का इंतजार

संभल में भाजपा नेता की हत्या पर बोले पूर्व सांसद एसटी हसन 

संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव को कुछ युवकों द्वारा जहरीला इंजेक्शन लगा दिया गया था जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गुलफाम सिंह यादव ने सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व मुलायम सिंह यादव के सामने चुनाव भी लड़ा था। उनकी मौत पर बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि हत्या तो हत्या होती है और जिसने भी ये अपराध किया है उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए खोले गए अतिरिक्त टिकट काउंटर

Advertisment
Advertisment