Advertisment

Moradabad: बैंक यूनियन शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस धरने के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

author-image
Anupam Singh
प्रदर्शन 1
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस धरने के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व  कनाडा को भा गया मुरादाबाद का उत्पाद

सभी बैंक के कर्मचारी देंगे धरना

Advertisment

संगठन के मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे एक विशाल प्रदर्शन इंडियन बैंक की मुख्य शाखा पर किया जाएगा,जिसमें बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के मुसलमानों ने हिंदू रीति-रिवाज से संतोष का किया अंतिम संस्कार, सियासतदानों को दिखाया आईना

23 और 24 मार्च को होगी स्ट्राईक

Advertisment

कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से पांच दिन बैंक में कार्य करने वाले मुद्दे को फिर से उठाया जाएगा। इसके साथ ही अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करने के लिए मुद्दा भी रखा जाएगा,क्योंकि पहले हमारी मांगों को मान लिया गया था, मगर अभी तक लागू नहीं किया गया है,जिससे बैंक कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि 23 और 24 मार्च को स्ट्राईक भी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Moradabad: राही पर्यटक आवास गृह पर छापामार की कार्रवाई, मैनेजर समेत 3 लोग निलंबित

 

Advertisment
Advertisment