/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/pxwDxGCbbS9XPolc7QHg.jpg)
बाल और चेहरे की चमक रहेगी बरकरार होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर अच्छे से लगा लेना चाहिए.
क्या आप होली में रंग खेलने के लिए तैयार हैं,तो फिर यह मत भूलिए कि रंगों का यह त्योहार आपके स्किन और हेयर पर भारी पड़ सकता है.क्योंकि होली के ज़्यादातर रंग केमिकल वाले होते हैं,जो आपके बाल और स्किन को डैमेज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपी गिरफ़्तार
ऐसे रहेगी त्वचा होली के रंगों से सुरक्षित रहेगी और रंग आसानी से छूट जाएंगे
मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। हर किसी को होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन कुछ लोग स्किन खराब होने के डर से रंग खेलना पसंद नहीं करते हैं। रंगों में मौजूद हानिकारक केमिकल्स स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण त्वचा पर रेडनेस,जलन,खुजली,ड्राइनेस और पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा,अक्सर होली के पक्के रंगों को त्वचा से हटाने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में,अगर आप होली खेलने से पहले चेहरे पर कुछ चीजों को लगाएंगे, तो आपकी त्वचा होली के रंगों से सुरक्षित रहेगी और रंग आसानी से छूट जाएंगे।
पेट्रोलियम जेली
होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा को सुरक्षा मिलती है और रंग आसानी से हट जाते हैं। साथ ही, यह त्वचा को नमी प्रदान करती है और उसे ड्राई होने से बचाती है।
नारियल का तेल
होली खेलने से पहले आप चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल का तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे रंग सीधे त्वचा में अब्सॉर्ब नहीं होते हैं। वहीं, इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जो आपकी स्किन को रंगों से ड्राई नहीं होने देता है। इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे और पूरे शरीर पर अच्छे से नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग छुड़ाने में आसानी होगी और त्वचा को भी पोषण मिलेगा।
ग्लिसरीन
आप चाहें तो होली खेलने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन भी अप्लाई कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक हुमेक्टैंट है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे ड्राई होने से बचाता है। इसे चेहरे पर लगाने से होली के रंगों से त्वचा को सुरक्षा मिलती है और रंग आसानी से साफ हो जाते हैं। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद होती है।
एलोवेरा जेल
होली खेलने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से न केवल रंगों से आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी, बल्कि त्वचा में नमी भी बनी रहेगी। इसके लिए अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
सनस्क्रीन
होली खेलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। इससे होली के रंगों से स्किन को सुरक्षित रखने और टैनिंग से बचाव में मदद मिलती है। कोशिश करें कि चेहरे और शरीर के अन्य खुले अंगों पर सनस्क्रीन लगाएं।
यह भी पढ़ें:अधिक कमाने की लालच में इंजीनियर ने गवाएं डेढ़ करोड़