Advertisment

Moradabad:मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किया प्रदर्शन

सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन ने भी प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

author-image
Anupam Singh
वाईबी एन

धरनास्थल पर बैठे हुए किसान

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

भारतीय किसान यूनियन ने आज अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा और किसानों के उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। 

सौंपे ज्ञापन में किसान यूनियन ने बताया कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। जबकि संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 

बुलडोजर चलाकर किसानों को धरनास्थल से हटाया गया 

Advertisment

शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों को धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज्य स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करना इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार अमेरिका, यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही है। ये समझौते देश के राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकारक साबित होंगे। केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल भारत के दौरे पर है। इन मुक्त व्यापार समझौतों से देश के कृषि और डेयरी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य छोटे व्यवसायों के नष्ट होने की संभाव‌ना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

यह भी पढ़ें:स्प्रिंगफील्ड कॉलेज में जारी हुआ परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मान

Advertisment

यह भी पढ़ें:यह भी पढ़ें:MDA: 588.30 करोड़ खर्च करने का लिया निर्णय 

यह प्रमुख है मांगे 

1. पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष
के लोकतांत्रिक अधिकार को बह्मल किया जाए।

Advertisment

2. गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए।

3. किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किये जाए।

4. क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

5. अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के लिए चल रही बातचीत जो राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध है, रोकी जानी चाहिए।

यह लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर डा पंकज चौधरी, महानगर अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, दिपक चौधरी गजन्द्र, डा० चरन सिंह, सचिन आदि किसान नेता मौजूद रहे 

वाईबी एन
प्रदर्शन करते लोग

ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन ने भी प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जबकि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है l सरकार हम किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। अध्यक्ष अविनाश चंद्र ने बताया कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था मगर सरकार ने उसे कुचल दिया। 

Advertisment
Advertisment