/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/He5B341QABAActUpjB2u.jpeg)
पार्टी स्थापना दिवस पर पटाखे छोड़ते बीजेपी कार्यकर्ता।
आज रविवार के दिन बुद्ध बिहार स्थित बीजेपी कार्यालय पर 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और लड्डू खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के किए गए कामों के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने पार्टी के इतिहास और संगठन की मजबूती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना भले ही 1980 में हुई हो, मगर पार्टी की नींव 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ के रूप में की थी। कठिन संघर्षों के बाद आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि 1984 में दो सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज न केवल केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में है, बल्कि 19 राज्यों में अपनी सरकार चला रही है।
नेताओं की ऐतिहासिक रही यात्रा
जिला अध्यक्ष अकाश पाल ने संगठन की ऐतिहासिक यात्रा को साझा करते हुए कहा कि 1980 में प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी माधव प्रसाद त्रिपाठी को दी गई थी। इसके बाद कल्याण सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, कलराज मिश्र, विनय कटियार, केशव प्रसाद मौर्य, महेन्द्र नाथ पांडेय, स्वतंत्रदेव सिंह जैसे नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई और अब हमारे भाई भूपेन्द्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला बोले
आज प्रदेश में 1.62 लाख बूथ हैं और हर बूथ पर 17 सदस्यीय समिति काम कर रही है। भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं, यह समाज सेवा और जनसंवाद की प्रेरणा है। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान जिले में संगम का जल श्रद्धालुओं तक पहुंचा कर 2025 की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सेवा संस्कृति का संदेश दिया।
पार्टी की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश में 7.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज और हर कमिश्नरी में विश्वविद्यालय स्थापना का काम जारी है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और ब्रज तीर्थ विकास परियोजनाएं सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन भी रहा।
बूथ अध्यक्ष के माध्यम से हो रहा नेतृत्व
जिसमें प्रत्येक तीन वर्ष में बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं के जरिए से नेतृत्व तय किया जाता है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है, युवाओं को आगे बढ़ाने कभी काम किया जाता है।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला ने किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे मुरादाबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बदली शहर की तस्वीर
यह भी पढ़ें: moradabad:जाम की वजह बन गए मुरादाबाद शहर के ट्रैफिक सिग्नल