/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/20/VfExzREEJs10Gpjcoz1t.jpg)
बैठक में मौजूद किसान।
बिलारी के चंदौसी रोड स्थित विशन सिंह फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह और राजेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
यह भी पढ़ें:तस्करों ने सोने की तस्करी में ढकेला मुरादाबाद मंडल के युवाओं को
भारतीय किसान यूनियन मुलायम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह उर्फ राजेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में किसान पहुंचे। जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए और 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें:जिले की फैक्ट्रियों व निजी अस्पतालों में अवैज्ञानिक तरीके से भूगर्भीय जल का दोहन, 50 को भेजा गया नोटिस
जिसमें कहा गया है कि राजस्व विभाग गांव की सीमा पर पत्थर लगाए जाएं जिससे ये पता चल सके कि किस गांव की सीमा कहां तक है। साथ ही मांग की गई कि सरकार द्वारा गन्ने की कोषा 38 प्रजाति में होने वाली नुकसान की भरपाई की जाए। खतौनी के अंश निर्धारण में होने वाली कमियों को शुद्ध कराया जाए। खतौनी में नक्शा 35 की चारों भुजाओं की नाप अंकित कराई जाए। जीपीएस सर्वे की फसल की कॉपी किसानों को वितरित कराई जाए। सरकार किसानों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रही है हम सरकार से आग्रह करेंगे कि सबसे पहले बिजली विभाग,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपने कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगवाएं।
यह भी पढ़ें:Moradabad: नए सत्र की तैयारी तेज, बैग के दामों में 40 से 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी
निःशुल्क सिंचाई योजना को सस्ती बिजली से ना जोड़ा जाए और गन्ने की मिलें बंद हो रही है। मूल्य का निर्धारण नहीं हुआ है। गन्ना मूल्य का निर्धारण मूल्य सूचांक के आधार पर किया जाए। सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। ये प्रमुख मांगे रहीं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह,राष्ट्रीय महासचिव चौधरी मुमताज आलम, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विक्की चौधरी, तहसील अध्यक्ष अब्दुल कदीर, जिला अध्यक्ष युवा बिलाल अकबर अंसारी, चौधरी अवनीश पंवार, साजिद अली किसान सेना, चौधरी अखिलेश सिंह संयुक्त मोर्चा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक अंसारी, सुनील, गौरव, राष्ट्रीय सचिव इरशाद अहमद अंसारी आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।