/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/07/H6C2Ht7Ap9pFCKyofezG.jpg)
थाना-कांठ Photograph: (वाईबीएन )
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। शेरकोट जा रहे दो बाइक सवारों को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 31 वर्षीय आरिफ की मृत्यु हो गई। आरिफ का साथी जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे दोनों रेडीमेड का सामान पहुंचाने के लिए शेरकोट जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल एक की हुई मौत
धामपुर के पास बाइक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए शेरकोट पुलिस द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल आरिफ को परिजन कोठीवाल अस्पताल मुरादाबाद ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे बाइक सवार जावेद का उपचार चल रहा है। मृतक आरिफ का शव जब घर पहुंचा तो सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया मोहल्ले में भी ग़म की लहर दौड़ गई। मृतक तीन भाइयों से छोटा एवं तीन भाइयों से बड़ा था। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग़मगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:बच्चों के विवाद के बाद बड़े में झगड़ा हुआ, युवती हुई घायल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें:तीन मोहर्रम के अवसर पर निकाला गया अलम मुबारक का जुलूस, बड़ी संख्या में लोग शामिल
यह भी पढ़ें: रुचिवीरा का सियासी वार: भाजपा को बताया आशाराम भक्त, आजम खान को बताया बेगुनाह