/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/7M0h7ozSzKEnaYlOVieU.jpg)
मौसम
न्यूनतम 8 डिग्री पारा जाने की संभावना
मुरादाबाद में आज धूप खिलेगी और बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पंजाब से कांग्रेस विधायक व पूर्व सांसद राणा की यूपी और यूके की शुगर मिलाें में आयकर विभाग की छापेमारी
सर्द हवाओं ने ठंड का कराया एहसास
शहर में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला रहा। शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे और धूप निकली, मगर सर्द हवा लोगों को ठंड का एहसास कराती रही। जिससे लोग भी घरों से निकलते वक्त जैकेट में दिखे।
यह भी पढ़ें: एसिस्टेंट कमिश्नर ने मेडिकल स्टोर का लाइलेंस देने के लिए मांगी रिश्वत , विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
हर दिन बदल रहा मौसम
पिछले कुछ समय से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी मौसम साफ नजर आ रहा है, तो कभी शहरवासियों को बादल और सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की शाम से ही शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं और मौसम साफ रहा, मगर शुक्रवार को दिन निकलने के साथ ही मौसम में फिर बदलाव हुआ। इस वजह से करीब 10 बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रही।
यह भी पढ़ें: एमडीए ने मझोला के लाइनपार इलाके में सील किया अवैध मार्केट