/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/15/RIYq9Ey8v4ygcE99F5HS.jpg)
डॉक्टर प्रीति माहौर moradabad Photograph: (MORADABAD )
पंडित राधे रमण वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से खुशहाली सभागार बरेली में सौम्या सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर प्रीति माहौर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु प्रदान किया किया जाता है। प्रीति माहौर को यह सम्मान महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने की दिशा में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य व राष्ट्रीय सेवा एवं समाज सेवा के प्रति लगन और निष्ठा कर्तव्य को देखते हुए प्रदान किया गया है।
कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया
डॉ प्रीति माहौर ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। सम्मान समारोह के साथ-साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। डॉ प्रीति एक बेहतरीन कवियत्री भी है। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण पर स्वरचित कविता भी प्रस्तुत की गई। प्रीति माहौर प्रकाश नगर मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उनके परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके पति श्री रोहित गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी पत्नी के लिए बल्कि पूरे परिवार व शहर के लिए गर्व का क्षण है। संस्था के अध्यक्ष अंकुश शर्मा व संयोजन ई एन आई सबरंग के निदेशक करुणा निधि गुप्ता द्वारा डॉ प्रीति माहौर को शाल, प्रमाण पत्र व रामलला की प्रतिमा से सम्मानित किया गया।
प्रीति माहौर ने इस सम्मान को पाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा गौरव है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगी ।
यह भी पढ़ें: Moradabad:जिला अस्पताल को मिली 6 नईं एम्बुलेंस,स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर
यह भी पढ़ें: महावीर जयंती कल, जानें मुरादाबाद के जैन मंदिरों के बारे में, क्या है महत्ता ?
यह भी पढ़ें: धाकड़ सिटी मजिस्ट्रेट के आगे मुरादाबाद बीजेपी के नेताओं ने टेके घुटने