Advertisment

असमझ और दूरदर्शी नीति के अभाव में ट्रैफिक पुलिस ने शहर को किया जाम के हवाले

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी असमझ और दूरदर्शी परिणाम को जाने बगैर शहर को जाम के हवाले कर दिया। इसलिए सोमवार को जहां पूरा शहर जाम के हवाले रहा। वहीं अगर आज भी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ठोस योजना नहीं बनाई तो शहर में आज भी जाम की स्थिति जस की तस रहने वाली है।

author-image
Anupam Singh
मत
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी असमझ और दूरदर्शी परिणाम को जाने बगैर शहर को जाम के हवाले कर दिया। इसलिए सोमवार को जहां पूरा शहर जाम के हवाले रहा। वहीं अगर आज भी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ठोस योजना नहीं बनाई तो शहर में आज भी जाम की स्थिति जस की तस रहने वाली है। यहां बता दें कि  डबल फाटक पुल पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर यातायात पुलिस ने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।

  यह भी पढ़ें: Moradabad: शहर की सरकार पर भारी पड़े विधायक

अचानक यातायात रोके जाने से जहां चौराहे पर जाम लग गया। वहीं पंडित नगला बाईपास व अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे स्टेशन रोड, ईदगाह रोड, प्रभात मार्केट,पंडित नगला बाईपास, हिनूर तिराहे पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सोमवार सुबह से ही हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ियों के जत्थे आने शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। रामगंगा पुल पर सिर्फ दोपहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में बरेली, रामपुर, बिलारी, कुंदरकी की ओर जाने वाले कांवड़िये अपने वाहन लेकर डबल फाटक पुल पर चढ़कर कोहिनूर तिराहे से होकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे की ओर जाने लगे। कांवड़ियों की भीड़ के कारण दोपहर एक बजे डबल फाटक पुल पर भीषण जाम लग गया। 

तजल
डबल फाटक पुल पर लगाम भीषण जाम

 एकाएक बदला गया आवागमन

इसके बाद पुलिस ने पुल पर ऑटो, ई-रिक्शा और कारों का आवागमन बंद कर दिया गया। सिर्फ कांवड़ियों को निकलने की अनुमति दी गई। अन्य वाहनों को हनुमान मूर्ति तिराहे से होकर पंडित नगला बाईपास की ओर भेजा गया। इससे शहर में जाम लग गया। संभल चौराहे से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे को पकड़ने में नाकाम मुरादाबाद की पुलिस, लड़कियों पर कार चढ़ाने का मामला

Advertisment

डबल फाटक पर रोका गया तो ईदगाह रोड पर ट्रैफिक हुआ जाम

डबल फाटक पुल पर वाहनों को चढ़ने से रोका गया तो इसका असर ईदगाह रोड पर भी दिखा। ईदगाह रोड पर जामा मस्जिद पुल तक दूर तक जाम लग गया। शहर में प्रवेश करने वाले कोहिनूर तिराहे, हनुमान मूर्ति तिराहा, जामा मस्जिद पुल पर घंटों जाम से अफरातफरी मच गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। करीब तीन घंटे बाद शाम करीब चार बजे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, रात में फिर कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।

Advertisment
Advertisment