Advertisment

Moradabad: कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे सिविल डिफेंस के वार्डन

महानगर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महानगर के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। 

author-image
Avik Kumar
ििह

मंदिर पर तैनात सिविल डिफेंस के पदाधिकारी।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

महानगर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महानगर के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: वार्ड-28 जिम्मेदारों की अनदेखी का हो रहा शिकार

भक्तों का लग रहा तांता

बुधवार को भोर से ही कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों का आगमन शुरु हो गया था। शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में एकत्र होने लगे थे। पूजा अर्चना का सिलसिला पूरा दिन मंदिरों में चलता रहा। शिव भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक ओर जहां मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात रही,तो वहीं सिविल डिफेंस के वार्डन भी शिवभक्तों की सेवा में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: समाज कल्याण विभाग: सरकार की आंख बेमिसाल, मुर्दों को दिखा रही जिंदा, लुट रहा सरकारी खजाना

यह लोग रहे उपस्थित 

महाशिवरात्रि पर्व पर मुरादाबाद के किसरौल स्थित श्री कामेश्वर नाथ,चौरासी घंटे मंदिर व झारखंडी मंदिर पर शिव भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया गया। फिलहाल मंदिरों में जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागरिक सुरक्षा सिविल डिफेंस के वार्डन सुबह से ही अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहे। सिविल डिफेंस कार्यालय के उपनियंत्रक नीरज चक के निर्देशन में झारखंडी मंदिर व श्री कामेश्वर नाथ,चौरासी घंटा मंदिर समेत अन्य मंदिरों के चारो ओर वार्डन की ड्यूटी लगाई गई हैं।इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक सम्मानित प्रभारी डिवीज़नल वार्डन अशोक कुमार गुप्ता,सूरज प्रकाश,निमित जायसवाल,आशीष त्रिवेदी,रविंद्र गौतम,डॉ शफीक अहमद,चमन शर्मा,संजय गुप्ता,अनिल रस्तोगी,कृष्णा चौधरी,गौरव,यादवेंद्र जोशी,हरज्ञान सिंह,सागर सक्सेना,ब्रजेश शर्मा,आयुष भटनागर आदि उपस्थित रहे। 

Advertisment

 यह भी पढ़ें:  मुरादाबाद में भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का अखिलेश यादव पर  हमला

Advertisment
Advertisment