Advertisment

Moradabad: जायद सीजन में करें कई फसलों की  पैदावार, किसानों को होगा मोटा मुनाफा: डॉ दीपक मेहंदीरत्ता

कई खेती ऐसी भी है,जिन्हें करके कुछ ही महीने में किसान मोटा मुनाफा कमा सकता है। कई खेती ऐसी भी है. जिन्हें करके कुछ ही महीने में किसान मोटा मुनाफा कमा सकता है।

author-image
Avik Kumar
एडिट
वाईबीएन
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में रवि की फसलों की कटाई और खरीफ सीजन से पहले कुछ महीने बीच में खाली बच जाते हैं। इसे जायद सीजन कहते हैं. इस सीजन में धान मक्का की खेती पहले ही तैयार हो जाती है। इसके अलावा कई खेती ऐसी भी है. जिन्हें करके कुछ ही महीने में किसान मोटा मुनाफा कमा सकता है।

कई फैसले देंगी किसानों को अच्छा मुनाफा

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि मार्च का लास्ट और अप्रैल की शुरुआत गर्मी और सर्दी के बीच का समय होता है। इसमें सर्दी जा रही होती है और गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है। यही वजह है कि अप्रैल के फर्स्ट वीक में गेहूं भी कट जाता है। 

इस बार तापमान की वजह से गेहूं कुछ सुनहरी है। जिसकी वजह से  कटाई थोड़ा लेट शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग गेहूं की कटाई के बाद धान की फसल करते हैं। उन लोगों के लिए बीच में काफी समय बचता है।  इसी बीच के समय में किस चाहे तो बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। तो किसान इस बीच मक्का बो सकते हैं, जो 60 दिन में तैयार हो जाती है।

मार्केट में नई-नई मक्का उपलब्ध है। इतना ही नहीं  मक्का की मांग भी बढ़ रही है। इसके अलावा हम मूंग की खेती भी कर सकते हैं।जो 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है। इस फसल को करते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर पानी खड़ा न होता हो और उसे जगह की गहरी जमीन न हो, तभी अच्छी खेती हो सकती है। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: आईये मंत्री जी स्वागत है आपका, मगर जनता जानना चाहती है इन सवालों के जवाब

उन्होंने कहा कि अरहर,मसूर सहित आदि दलहनी फैसले हम आसानी से करके मुनाफा कमा सकते हैं।इसके साथ ही यह सभी फैसले दो सवा दो महीने के अंदर तैयार हो जाती हैं।  इस प्रकार बहुत सी ऐसी फसले हैं। जिनको धान की बुवाई से पहले करके एक साथ कई फसल को उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें:Moradabad: चाचा-चाची ने हड़पे 23 लाख, एफआईआर दर्ज

Advertisment
Advertisment