Advertisment

Moradabad: आईये मंत्री जी स्वागत है आपका, मगर जनता जानना चाहती है इन सवालों के जवाब

मुरादाबाद की जनता आशान्वित है। उनके जिले के प्रभारी मंत्री इन सवालों का जवाब जनता को दे जाएंगे। आईये जानते हैं मुरादाबाद जिले की जनता के क्या हैं सवाल? जो उसे कांटे की तरह चुभ रहे हैं।

author-image
Anupam Singh
एडिट
हहह

मुरादाबाद जिले के प्रभारी अनिल कुमार।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार आज मुरादाबाद आ रहे हैं। वह सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे। मगर मुरादाबाद की जनता तो अपने जिले के प्रभारी मंत्री से उन सवालों का जवाब चाहती है, जिससे वह पीड़ित है, जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर उसके स्वास्थ्य व उसकी जीविका पर असर पड़ता है।मुरादाबाद की जनता आशान्वित है। उनके जिले के प्रभारी मंत्री इन सवालों का जवाब जनता को दे जाएंगे। आईये जानते हैं मुरादाबाद जिले की जनता के क्या हैं सवाल? जो उसे कांटे तरह चुभ रहे हैं।
Advertisment
- गांगन और रामगंगा नदियों पर किन बड़े रसूखदार लोगों का कब्जा हैं?
- मुरादाबाद में किसके प्रभाव में अवैध खनन हो रहा है और उसे रोकने में अफसर क्यों अक्षम हैं?
Advertisment
- ग्रीन ट्रिब्यूनल के कहने के बाद भी मुरादाबाद में पीसीबी ईंट भट्ठों का संचालन क्यों होने दे रहा है?
Advertisment
- शहरी क्षेत्र की अवैध ई-कचरा भट्ठियों क्यों पीसीबी के संरक्षण में चल रही हैं? 
- फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकलयुक्त रासायनिक जल पीसीबी के संरक्षण में क्यों नदियों में छोड़ा जा रहा है? जिससे जलीय जीव जंतु मर रहे हैं। 
- केमिकलयुक्त रासायनिक जल से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, सरकार की ओर से फसलों को बचाने के लिए क्यों नहीं प्रयास किये जा रहे हैं?
- सरकारी आंकड़ों को छोड़ दें तो मुरादाबाद में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है, चैन स्नैचिंग की घटनाएं क्यों आये दिन हो रही हैं?
- जिले के निजी अस्पतालों में लगातार मौतों  का आंकड़ा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग दिखावे के लिए  अस्पताल सील करता है और फिर कुछ दिन बाद दूसरे नाम से उसी अस्पताल के चलाने की क्यों अनुमति दे देता है?
- मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर किसकी अनुमति से अवैध डग्गामार बसें चल रहीं हैं?
- पेस्टीसाइड की दुकानों पर खेती-किसानी की नकली दवायें जिले भर में किसके संरक्षण में बिक रही हैं?
- निजी स्कूलों में हर साल एडमिशन फीस, कापी-किताब, बैग स्कूल से लेने की बाध्यता किसकी वजह से अभिभावकों पर थोपी जा रही है?
- निजी स्कूलों में आरटीई गरीब बच्चों का दाखिला क्यों नहीं आसानी से हो पाता है? 
- जिले में किसके संरक्षण में गैर पंजीकृत निजी विद्यालय चल रहे हैं?
- सरकार ने गेहूं खरीद के जो कांटे लगाए हैं, उन कांटों पर किसके आदेश से घटतौली चल रही है? और किसान परेशान हैं?
- निर्माण एजेंसियां जो अवैध मिट्टी ला रही हैं, वह कहां से अवैध खनन कर ला रही हैं?
- बाजार में नकली दवाएं और उपकरण कैसे बिक रहे हैं?
- करोंड़ों की लागत से बना पशुपालन विभाग का पॉली क्लीनिक खंडहर में क्यों तब्दील हो रहा है?
- मंडी समिति में सारे ट्रकों की इंट्री क्यों नहीं होती है और ट्रकें क्यों कई-कई दिनों तक खड़ी रहती हैं?
- किसी फैक्ट्री में आग लगने पर अग्निशमन विभाग नुकसान की रकम को क्यों बढ़ा-चढ़ा कर बताता है?
- नगर निगम की ओर से करोड़ों की लाईटें लगाई गईं और कई जगह पर जलने से पहले किसी ने किसके संरक्षण में उतार ली?
- नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य हेतु जो टेंडर 30-40 प्रतिशत ब्लिो डलवाये जा रहे थे। वह वर्तमान में एकदम से कैसे 25-30 पैसे पर डलवाये जा रहें हैं यानी जो 10 लाख का टेंडर पहले 7 लाख में मंजूर किया जा रहा था वह आज कैसे 9.50 लाख में मंजूर किया जा रहा है। अधिकारी यह  किसके कहने पर कर रहे हैं?
- फव्वारा से छजलैट 22 किलोमीटर की सड़क का बजट दो बार आया और किसके संरक्षण में सड़क केवल एक बार बनी है?
- विवेकानंद से मऊ वाला फाटक पार करके 900 मीटर सड़क बनी नहीं और पुरानी इंटरलांकिंग किसके संरक्षण में लगा दी गई? और बिल पास हो गया?
- गन्ना किसानों का करीब 470 करोड़ रुपया अभी तक चीनी मिलों पर क्यों बकाया है? कई किसान हैं, जिनके घरों में गर्मी में शादी है और उन्हे पैसे की जरूरत है।
- मुरादाबाद जिला अस्पताल  की सिटी स्कैन मशीन आज तक क्यों नहीं शुरू हो सकी?
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्यों रिफर सेंटर बन गए हैं?
- सीएमओ दफ्तर में छुट्टी पास कराने सहित आदि कार्यों के लिए क्यों जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों का पूरे दिन मेला लगा रहता है?
- छोटे-छोटे जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और यहां पर मेडिकल कॉलेज किसके दबाव में नहीं खोला जा रहा है? 
- 151 में चालान होने के बाद जमानत मिलने पर आरोपियों से 50 रुपये प्रति तारीख की वसूली किसके कहने पर हो रही है?
- कांठ और सदर तहसील में राजस्व संहिता  की धारा 80 का सर्वाधिक दुरूपयोग किसके संरक्षण में हो रहा है?
- भूउपयोग परिवर्तन हुये बगैर एमडीए ने किसके कहने पर प्लाटिंग कर दी ?
Advertisment
Advertisment