/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/FCGP7p0U3RJ00xennvkd.jpeg)
मुरादाबाद के पंचायत भवन के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में अपनी बात रखते महापौर विनोद अग्रवाल।
भारतीय जनता पार्टी महानगर मुरादाबाद द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में से सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मानता है कि भाजपा का विस्तार होना शेष है। पिछले 8 वर्ष में नरेंद्र मोदी अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर तक पहुंचा है। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव एक युद्ध की तरह लड़ती है। भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे हैं। लेकिन भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसे विचारधारा और पॉलिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है।
भाजपा के वर्चस्व वाली राजनीति के दौर में है
भाजपा के पास कुछ ऐसा है जो बाकी दलों के पास नहीं है। मार्केटिंग की भाषा में भाजपा के पास यूपीसी है। इसके सहारे भाजपा ने भारतीय राजनीति में अलग जगह बना ली है जिससे यह कहा जा सकता है कि हम भाजपा सिस्टम यानी भाजपा के वर्चस्व वाली राजनीति के दौर में हैं और यह बहुत लंबा चल सकता है। इसके पीछे कई कारण हैं जिनमें एक है लगातार तीन बार केंद्र सरकार का सत्ता में आना और इस दौरान लगातार पार्टी का ग्राफ बढ़ता है। इतना ही नहीं 11 वर्षों में भाजपा सिस्टम में पूरे देश भर में हर राज्य में कमोबेश अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिससे वह आज 20 राज्यों में खुद या सहयोगियों के साथ सत्ता की भागीदारी है। आज भाजपा भारत की सबसे खास सबसे बड़ी सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। इसलिए भाजपा गर्व से दावा करती है की सदस्यता के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
नरेंद्र मोदी व अमित शाह हैं बीजेपी सबसे बड़े योद्धा
ऐसे में भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है। यह केवल एक चुनावीन जुमला नहीं है। इस युद्ध के दो सबसे बड़े योद्धा नरेंद्र मोदी व अमित शाह। इस पर अमल करते हैं महापौर विनोद अग्रवाल में कहा कि 1984 में लोकसभा चुनाव में केवल दो सिम हासिल करने से लेकर 2019 में 3003 सिम जीतने वाली बीजेपी ने इस शानदार सफर में कई उतार-चौड़ा भी देखें बड़े झटके भी खा और मायूसी भी हुई लेकिन कार्यकर्ता के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भी भाजपा के पास है पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता से ही संगठन ओर सरकार है आप सभी की मेहनत से पार्टी आज इन बुलंदियों पर है।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर महामंत्री नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, प्रिया अग्रवाल, हरीश प्रजापति, अमित सिंह मिंटू, धर्मेश सैनी, अभिषेक चौबे, विशाल त्यागी, संजय शर्मा, विशेष गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा, विशाल सिंह, गोलू मदालसा शर्मा, अश्वनी शर्मा, दीक्षांत चौधरी, अभिषेक राठौर, सुनीता सैनी, हेमा खत्री, पांचों मंडलों के अध्यक्ष सहित सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला ने की तथा संचालन शम्मी भटनागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें: Moradabad:जिला अस्पताल को मिली 6 नईं एम्बुलेंस,स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर
यह भी पढ़ें: महावीर जयंती कल, जानें मुरादाबाद के जैन मंदिरों के बारे में, क्या है महत्ता ?
यह भी पढ़ें: धाकड़ सिटी मजिस्ट्रेट के आगे मुरादाबाद बीजेपी के नेताओं ने टेके घुटने