/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/18/ROfuNKCV9PT7sXf19Nky.jpg)
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बगिया सागर में तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे किसान पर झपट्टा मार दिया।हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/18/NYwoni1oPPZYvYuoa2da.jpg)
किसानों और स्थानीय निवासियों का आरोप वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई
बीते दिनों छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नक्शंदाबाद से तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो वायरल होने के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद थाना क्षेत्र के गांव बगिया सागर निवासी मलखान सिंह(55)देर शाम अपने खेत गए थे। वहां गेहूं के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए से काफी संघर्ष किया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: नगर निगम का कारनामा, एक व्यक्ति की मौत के बनाये तीन-तीन मृत्यु प्रमाण पत्र
किसानों द्वारा शोर मचाने से तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। तेंदुए की सूचना पर किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सी एच सी कांठ लेकर पहुंचे। जहां किसान की हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी है।
वन विभाग के रेंजर गिरीश चंद्र ने बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बगिया सागर से तेंदुए द्वारा किसान पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया गया है,अब देखते हैं कब तक कामयाबी मिलती है।
यह भी पढ़ें:Bhartiya Valmiki Dharma Samaj ने घर वापसी पर किया हवन पूजन, पिता ने बच्चों का करा दिया था खतना
यह भी पढ़ें:Moradabad: राशन डीलर ने गरीबों के गेहूं में मिलाया रेत और बोला, लेना हो तो लो, नहीं तो जाओ भाड़ में