/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/26/boys-edit-2025-07-26-15-32-03.jpg)
Photograph: (Moradabad)
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता संभल के युवक गूगल मैप के कारण अमरोहा में रास्ता भटक गए। ग्रामीणों ने कार सवारों को चोर समझकर पिटाई कर दी। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर दी। संभल के मजदूर पानीपत से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों की पिटाई से दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पानीपत से घर लौट रहे संभल के मजदूर गूगल मैप के कारण रास्ता भटक गए। पतेई खालसा गांव में पहुंचे तो यहां के लोगों ने चोर समझकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मजदूर हाथ जोड़कर हकीकत बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने एक न सुनी।
उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। ग्रामीणों की पिटाई से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, वीडियो और फोटो के आधार पर पिटाई करने वाले ग्रामीणों की पहचान कराई जा रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us