मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पंजाब सरकार सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
नगर में मजदूर सभा के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता व प्रगतिशील महिला मंच से जुड़ी महिलाए पुराने एसडीएम कोर्ट पर एकत्र हुई जिसमें सभा का संचालन कामरेड हर स्वरूप सिंह ने किया सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि भूमिहीऩो व दलित किसानो जो 927 एकड़ लावारिस भूमि को वितरण करने की मांग को लेकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे थे। उन पर पुलिस दमन का प्रयोग करते हुए लगभग 900 महिला पुरुषों छात्र छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया गया जो लोकतंत्र के विरुद्ध है आंदोलन किसानों दमन तथा उनकी गिरफ्तारियां बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। भारत का किसान मजदूर पंजाब सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा। कामरेड धर्मपाल सिंह ने कहा कि 927 एकड़ लावारिस भूमि जनपद जींद के राजा के नाम पर है जिसमें 627 एकड़ पर पेड़ खड़े हुए हैं और कुछ जमीन सरकार ने अपने नाम गैर कानूनी तरीके से करा ली है जिस पर उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश है।
927 एकड़ लावारिस भूमि को भूमिहीनों में तुरंत वितरित किया जाए
जबकि यह भूमि जमींदारी उन्मूलन एक्ट के अनुसार बंदोबस्त करके भूमिहीन किसानों को वितरित हो जानी चाहिए थी लेकिन पंजाब सरकार ने कोई भी कार्यवाही नहीं की और मांग करने वाले किसानों को जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया गया तथा पंजाब सरकार को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौपा जिसमें मांग की गई की जेल में बंद 350 किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए 927 एकड़ लावारिस भूमि को भूमिहीनों में तुरंत वितरित किया जाए क्षेत्र में लगाई गई पुलिस को तुरंत हटाया जाए पुलिस द्वारा लगाए गए किसानों व नेताओं पर मुकदमे वापस लिए जाएं इस दौरान जिला अध्यक्ष कामरेड वीर सिंह नरेश सिंह बाबू सिंह दुर्योधन सिंह सुरेंद्र सिंह मनोज कुमार महिपाल सिंह बुधराज सिंह दयाराम साहनी रिजवान अली कल्लू कुरैशी कमलेश देवी निशा राधिका राजबाला राजवती सरोज देवी चंपा देवी लता देवी सावित्री देवी निशा देवी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बदनीयत से महिला को दबोचा, शिकायत करने पर कर दी पिटाई, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर
यह भी पढ़ें: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, पूजा के उत्पाद बनाकर शहर का नाम रोशन कर रहे सलमान
यह भी पढ़ें: पुलिस और आबकारी टीम की कार्रवाई, 117 लीटर शराब बरामद
यह भी पढ़ें: फांसी के फंदे पर लटका मिला नशेड़ी का शव, जांच में जुटी पुलिस