Advertisment

Moradabad: फांसी के फंदे पर लटका मिला नशेड़ी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले युवक नितेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। नितेश का शव हनुमान मंदिर के पास स्थित एक भूसा गोदाम में जंगले से रस्सी के फंदे पर लटका मिला।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

प्रतीकात्मक फोटो Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले युवक नितेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। नितेश का शव हनुमान मंदिर के पास स्थित एक भूसा गोदाम में जंगले से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक को नशे की लत थी 

सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि नितेश सिंह आदर्श कॉलोनी निवासी अशोक सिंह का बेटा था। अशोक सिंह मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में तीन बेटे हैं, जबकि पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक नितेश पढ़ा-लिखा नहीं था और नशे की लत से पीड़ित था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:दवाई लेने अस्पताल आई युवती को अगुवा कर की कोर्ट मैरिज, न्यायालय के आदेश पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़ें:लाल नीली बत्ती लगाकर घूम रहे मेयर विनोद अग्रवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisment

यह भी पढ़ें:हरे भरे पेड़ों को सुखाने का मामला,वन विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment