Advertisment

जिले के प्रभारी मंत्री ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पंचायत भवन में विभागों की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी का आम जनता अवलोकन कर सकती है। 

author-image
Anupam Singh
एडिट
कििह
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पंचायत भवन में विभागों की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी का आम जनता अवलोकन कर सकती है। 

 जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण हो गये हैं। सरकार ने जो कार्य किया उसका वर्णन वीडियो के माध्यम से भी दिखाया गया है। महाकुम्भ जैसा इतना बड़ा समागम आज तक कहीं नहीं हुआ है। महाकुम्भ में 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, महाकुम्भ की सफलता का श्रेय सभी लोगों को जाता है। संवाद/गोष्ठी में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि मेरा  सौभाग्य रहा है कि सरकार के आठ वर्ष के शासन में 4 वर्ष मुरादाबाद में रहकर कार्य किया है और मैंने मुरादाबाद मंडल को बहुत करीब से देखा है। मुरादाबाद मंडल का कोविड काल में कठिन समय भी देखा और इसके बाद से मंडल  में जो विकास हुआ है। वह प्रदेश के अन्य मंडल से कम नहीं है। 

यह भी पढ़ें:क्रप्शन का दूसरा नाम है अखिलेश यादव : कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

इन विभागों ने लगाये स्टाल

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, उद्योग, कौशल विकास, बेसिक शिक्षा, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, कृषि, माध्यमिक शिक्षा, जल जीवन मिशन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस, बैंक, चिकित्सा, बाल विकास, महिला कल्याण सहित आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाये।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: आईये मंत्री जी स्वागत है आपका, मगर जनता जानना चाहती है इन सवालों के जवाब

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक नगर रितेश गुप्ता, विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह,सदस्य विधान परिषद डा जयपाल सिंह व्यस्त, जिला अध्यक्ष भाजपा आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा गिरीश भंडूला, डीआईजी पुलिस मुनिराज, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसतपाल अंतिल, वीसी एमडीए शैलेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, जीएमडीआईसी योगेश कुमार आदि थे

Advertisment
Advertisment