Advertisment

Moradabad: चोक नालियां और टूटी सड़कें वार्ड-26 की पहचान

महानगर का नाम स्मार्ट सिटी में आने के बाद भी समस्याओं का अंबार है। हर कोई इन समस्याओं के बीच ही जीने को मजबूर है। वार्ड-26 में बदहाल पड़ी सड़कें और चोक नालियां यहां की दास्तान बयां कर रही है। अब लोगों को इन समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

author-image
Avik Kumar
ििि

क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

महानगर का नाम स्मार्ट सिटी में आने के बाद भी समस्याओं का अंबार है। हर कोई इन समस्याओं के बीच ही जीने को मजबूर है। वार्ड-26 में बदहाल पड़ी सड़कें और चोक नालिया यहां की दास्तान बयां कर रही है। अब लोगों की समस्या को ना तो जनप्रतिनिधि हल कर पा रहे हैं और ना ही नगर निगम के आलाधिकारियों का कोई ध्यान है,जिस वजह से लोगों को इन समस्याओं के बीच ही गुजर बसर करनी पड़ रही है। 

वार्ड में गंदगी के बीच जिने को मजबूर लोग

दरअसल वार्ड-26 घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां लोगों के घर के बाहर लटके बिजली के तार हादसे को मानव दावत सी दे रहे हो। गलियों में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। इतना ही नहीं टूटी सड़के लोगों के लिए सर का दर्द बन गई है। उसके बाद भी जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। अब लोगों को गंदगी और जल भराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: MDA की कई करोड़ की प्रॉपर्टी को चट कर गई अफसरशाही की 'दीमक' !

ििह
वार्ड-26 के प्रेम नगर में टूटी पड़ी सकड़।

क्षेत्र में बरसो से जलभराव की समस्या 

Advertisment

वार्ड-26 के मेहबुल्ला गंज में जगह-जगह सड़कें उखड़ी पड़ी है,जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। वहीं प्रेम नगर में तो जलभराव की समस्या तो आम हो चुकी है। इतना ही नहीं यहां पर सड़कों में जगह-जगह बड़े गढ्ढे हो रहे है,जिससे लोगों के चोट लगने का डर बना रहता है। मेहबुल्ला गंज में तो सड़क पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है,जो नियमित रुप से साफ नहीं होता है। यहां संकरी गलियों में नालियां बजबजा रही है। इससे उठने वाली दुर्गंध का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सीवेज चोक होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। उसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर है। 

िकह
सुमित रस्तोगी

 दुकानदार सुमित रस्तोगी का कहना है कि नालों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती है, जिस वजह से बरसात के मौसम में जल भराव जैसी समस्याओं का हम लोगों को सामना करना पड़ता है। 

Advertisment
िकि
 राहुल भटनागर

 स्थानीय निवासी  राहुल भटनागर का कहना है कि सड़कें जगह-जगह से उखड़ी पड़ी हैं, जिस वजह से हम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल जिम्मेदारों को हमारी समस्या का समाधान करना चाहिए। 

िह
मनोहर

 स्थानीय निवासी मनोहर का कहना है कि घर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ। इससे उठने वाली दुर्गंध का हम लोगों को सामना करना पड़ता है। यहां पर जल्द से जल्द सफाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: नगर निगम व्यापारियों संग खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, सुबह दुकानें सील की और शाम को खोल दी

ककि
हरिओम

स्थानीय निवासी हरिओम का कहना है कि सड़क टूटी पड़ी है, जिस वजह से लोगों के चोट लगने का डर बना रहता है। कई बार स्थानीय पार्षद को समस्या के बारे में बताया, मगर अभी तक समाधान नहीं हो सका है। 

किकिह
रामकिशन

 स्थानीय निवासी राम किशन का कहना है कि हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं होती है, जिस वजह से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उतपन्न हो जाती है। 

िह
गौरव द्रेविड़

स्थानीय निवासी गौरव द्रेविड़ का कहना है कि प्रेम नगर में सड़कों में जगह-जगह गढ्ढें हो रखे है। यहां पानी की निकासी न होने की वजह से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उतपन्न हो जाती है। हमारी समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। 

स्थानीय पार्षद शिखा परमार का कहना है कि क्षेत्र में काफी काम करा दिए है। सफाई कर्मी भी क्षेत्र में नियमित सफाई करने आते है। फिलहाल इंद्रा कालोनी में एक ट्यूबैल लगावा दिया गया है। प्रभाम मार्केट पर पार्क भी नए तरिके से बनावा दिया है। मेहबुल्ला गंज में जलभराव की समस्या है। इसके लिए विभाग से बात कर नया नाला बनवाया जाएगा,जिससे लोगों को बरसात में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड में एक करोड़ के प्रस्ताव लगे हुए है, जल्द ही बाकी के कामों को पूरा करा दिया जाएगा। फिलहाल सड़क बनवाने का काम तेज से किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Moradabad:तमंचे के बल पर मिनी बैंक संचालक से लूट की वारदात,जांच में जुटी पुलिस।

Advertisment
Advertisment