Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद को मिला नया विज्ञान पथ, स्मार्ट सिटी की दिशा में एक और नया कदम

स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शुक्रवार को विज्ञान दिवस पर शहर में विज्ञान पथ का उद्घाटन कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने किया। यह पथ विज्ञान पथ के नाम से जाना जाएगा।

author-image
Avik Kumar
किकि

विज्ञापन पथ का रिबन काटकर उद्घाटन करते कमिश्नर, महापौर और नगर आयुक्त ।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर शहर को नया तोहफा मिला,जो विज्ञान पथ के नाम से जाना जाएगा। इस पथ का उद्घाटन मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह,महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने किया।  इस पथ पर मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति के साथ ही एक अविष्कृत मिसाइल भी स्थापित की गई है। चंद्रयान के मॉडल और विज्ञान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण आविष्कारों की मूर्तियां भी यहां रखी गई हैं, जो बच्चों व  युवाओं को प्रेरित करेंगी। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: वार्ड-8 की पहचान टूटी सड़कें और गंदगी से लोग परेशान

महानगर को स्मार्ट बनाने में प्रशासन और शासन मिलकर कर रहा काम

Advertisment

महापौर विनोद अग्रवाल ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया में प्रशासन और शासन मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बताया कि विज्ञान पथ के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें: पीने के पानी को तरसे नवीन मंडी मुरादाबाद के आढ़ती व कारोबारी

कमिश्नर बोले: विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा

Advertisment

कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि इस पथ का उद्देश्य बच्चों को केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं,बल्कि उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूक करना और ज्ञान देना है। उन्होंने बताया कि विज्ञान पथ का निर्माण न सिर्फ बच्चों को नई जानकारी देगा, बल्कि उन्हें विज्ञान के महत्व से भी अवगत कराएगा। इस पथ पर स्थापित मूर्तियां और मॉडल, जैसे चंद्रयान और मिसाइल, बच्चों को समझने में मदद करेंगे। कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह हमारे भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह कदम मुरादाबाद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। स्मार्ट सिटी के निर्माण की दिशा में यह एक और शानदार पहल है, जो न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाएगी बल्कि आने वाली पीढ़ी को विज्ञान के प्रति प्रेरित भी करेगी।

यह भी पढ़ें: Moraadbad: किसी से कम नहीं हैं बेटियां,खेल में आगे बढ़ कर रही हैं नाम रोशन

Advertisment
Advertisment