Moradabad: छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लगा रहा फैसले की गुहार
Moradabad: बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डॉक्टर रऊफ पाशा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मैनाठेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया,इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर रऊफ Photograph: (मुरादाबाद)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर एक महिला के साथ अपने केविन में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Advertisment
महिला के साथ डॉक्टर की शर्मनाक हरकत
बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मैनाठेर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि वह बीती दो जून को गांव नगलिया मशकूला अड्डे पर मौजूद एमजेए अस्पताल में अपनी सास की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। जैसे ही हॉस्पिटल का स्टाफ खाना खाने गया,तभी अस्पताल के डॉक्टर रऊफ पाशा ने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे चुप रहने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर रऊफ पाशा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
फोटो: कुंवर आकाश सिंह एसपी देहात
Advertisment
वहीं मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था साथ ही आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।बुधवार देर शाम युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।