Advertisment

Moradabad: प्रधानमंत्री ने लोक सभा , विधान सभा में महिलाओं को दिया 33 प्रतिशत का आरक्षण

Moradabad: प्रधानमंत्री ने नये कानून में महिलाओं को लोक सभा विधान सभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण देने के बात कहते हुए महिलाओं से नगर पंचायत में जाने की बात कही महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग की पावर को अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। देश के प्रधानमंत्री ने नये कानून में महिलाओं को लोक सभा विधान सभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण देने के बात कहते हुए महिलाओं से नगर पंचायत में जाने की बात कही महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग की पावर को अधिकारों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि राष्टीय महिला आयोग पीड़ितों महिलाओं हर क्षेत्र में उनके अधिकार और न्याय दिलाने काम कर रहा है। यह बात सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही। ठाकुरद्वारा के किशनपुर गावड़ी गांव में नारी शिल्प शिव शक्ति पर आधारित कार्यक्रम में उन्होंने एम्ब्रायडरी के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समूह में कार्य रही 25 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने लाइन पार प्रकाश नगर चौराहे पर निर्माणाधीन रानी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। 

Advertisment

साइबर सुरक्षा के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

 सरकारी दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर पुलिस अकादमी पहुंची। जहां उन्होंने डॉ भीमराव पुलिस अकादमी शहर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे है कि बहुत अधिक साइबर क्राइम हो रहे हैं जो कि पुलिस के लिए भी अपने आप में एक चुनौती की बात है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी में हुआ। यह ट्रेनिंग पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम रोकने में मददगार साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कानूनों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहता है। भाजपा महिला पदाधिकारियों व अल्पना गुप्ता, मदालसा शर्मा व अन्य महिला नेत्रियों ने उनका तिलक लगाया और पटका पहनाकर स्वागत किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के अलावा कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ,जिला अध्यक्ष आकाश पाल मौजूद रहे।

वाईबीएन
Photograph: (Moradabad )
Advertisment

 

लोकसभा और राज्यसभा में जाने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण दिया

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए नया कानून बनाया है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा में जाने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस दौरान  उन्होंने प्रकाश नगर स्थित निर्माणाधीन महारानी अहिल्याबाई होलकर चौक का निरीक्षण किया। वहां स्थापित की जा रही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विजया रहाटकर ने निर्माण कार्य की प्रगति की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मई तक समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाए। ताकि महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जा सके। उनकी स्मृति में यह स्मारक महिलाओं को आगे बढ़ने का संबल देगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बदनीयत से महिला को दबोचा, शिकायत करने पर कर दी पिटाई, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़ें: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, पूजा के उत्पाद बनाकर शहर का नाम रोशन कर रहे सलमान

यह भी पढ़ें: पुलिस और आबकारी टीम की कार्रवाई, 117 लीटर शराब बरामद

Advertisment

यह भी पढ़ें: फांसी के फंदे पर लटका मिला नशेड़ी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

 

Advertisment
Advertisment