Advertisment

Moradabad: नशे में धुत भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री ने वर्तमान मंडल मंत्री को जड़े थप्पड़,बीच बचाव कराने आए मंडल अध्यक्ष से भी अभद्रता

चंद्रनगर मंडल के पूर्व मंत्री शक्ति शर्मा ने वर्तमान मंडल मंत्री अंकित गोयल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी,कार्यकारिणी की बैठक के बाद शक्ति शर्मा नशे में धुत होकर मौके पर पहुंचा था।

author-image
Roopak Tyagi
फोटो

भाजपा

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।शराब के नशे में धुत्त भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री चन्द्र नगर मंडल शक्ति शर्मा ने मंडल की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। शक्ति शर्मा ने वर्तमान मंडल मंत्री अंकित गोयल को एक के बाद एक दो थप्पड़ रसीद कर दिए।इसके बाद मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने दोनों के बीच हुए झगड़े का बीचबचाव कराने पहुंचे तो शक्ति शर्मा ने उनको भी गंदी गंदी गालियां देते हुए बाहर देख लेने की धमकी दी। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में शक्ति शर्मा द्वारा मंडल अध्यक्ष को भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओं में जूतम पैजार आम बात

लगभग एक माह पहले छजलैट ब्लॉक में चल रही बैठक में कांठ विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस मामले में जिलाध्यक्ष की मध्यता के बाद दोनों में सुलहनामा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तानी सैनिकों ने महिलाओं के काटे ब्रेस्ट और कर दिया रक्तरंजित

यह भी पढ़ें: Moradabad: साहब हमारे लिए भी आशियाना बनवा दो,सरकार दे रही है करोड़ों रुपए

moradabad news today moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment