Advertisment

Moradabad: नगर निगम प्रशासन ने बैकरी प्रतिष्ठान सील किया

नगर निगम प्रशासन ने बुध बाजार स्थित प्रकाश बैकरी का प्रतिष्ठान सील कर दिया। बीती 20 फरवरी से नगर निगम द्वारा दुकानों के बढ़ाए गए किराए एवं नए नियमों के विरोध में आवंटित दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

author-image
Anupam Singh
अहइ

प्रकाश बैकरी प्रतिष्ठान पर नगर निगम ने लगाई सील ।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

नगर निगम प्रशासन ने बुध बाजार स्थित प्रकाश बैकरी का प्रतिष्ठान सील कर दिया। बीती 20 फरवरी से नगर निगम द्वारा दुकानों के बढ़ाए गए किराए व नए नियमों के विरोध में आवंटित दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अभी पिछले दिनों में भी हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स 10 गुना बढ़ाने के नोटिस जारी किए गए थे। इसके साथ ही 30 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने को लेकर व्यापारियों ने दुकान बंद कर सड़कों पर उतर कर गुरुवार को अपना विरोध भी जताया, मगर इसके बाद भी निगम के आलाधिकारियों के आदेश पर टीम ने प्रकाश बैकरी को सील कर दिया। फिलहाल निगम के इस रुख से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: कहने को स्मार्ट सिटी, समस्याओं का अंबार

नगर निगम प्रशासन जनता को कर रहा परेशान 

Advertisment

कई व्यापारियों के अभी वही ठीक नहीं हुए हैं ना ही आपत्तियों का निस्तारीकरण किया गया है। नगर निगम मुरादाबाद की हठधर्मिता के चलते अत्यधिक परेशान होकर आंदोलित चल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन जनता को विभिन्न तरह से परेशान कर रहा है। यदि जनता को इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मनमानी जनता और व्यापारी नहीं चलने देंगे।  सभी मांगे मनवाकर ही दम लेंगे।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के हत्यारों पर लगेगा गैंगेस्टर, सपंत्ति भी होगी जब्त

Advertisment
Advertisment
Advertisment