Advertisment

Moradabad: पर्यावरण के लिए घातक पॉलीथिन कई क्विंटल नगर निगम ने जब्त की

Moradabad: कटघर थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम ने कई क्विंटल अवैध पॉलीथिन को जब्त किया है।

author-image
shivi sharma
fhj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।कटघर थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम ने कई क्विंटल अवैध पॉलीथिन को जब्त किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी

नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन स्टॉक में पाई गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और आगे ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। स्थानीय पुलिस ने भी अभियान में नगर निगम का सहयोग किया।

शासन के निर्देश का किया पालन: दिव्यांशु

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पॉलीथिन को जब्त किया गया है। करीब दो  टन पॉलीथिन जब्त की गई है। जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, जिन लोगों ने नगर निगम के नोटिस को फाड़ा है, वह लोग नगर निगम को चुनौती दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

ये है पूरी खबर :Moradabad: पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, सिर किया तन से ज़ुदा ज़मीन में दफनाया

यह भी पढ़ें: Moradabad: मासूम के साथ कुकर्म की वारदात,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Moradabad: पांच लाख रुपए लाकर दे नहीं तो मार दूंगा गोली, परिजनों ने छीना तमंचा

Advertisment
Advertisment