Advertisment

Moradabad: महिला दिवस के उपलक्ष में, सैल्यूट तिरंगा संस्था मुरादाबाद ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया

यह संगठन देश के सभी 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेशों में और 15 अन्य देशों में यह संगठन कार्य कर रहा है लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  का अभियान भी साथ-साथ यह संगठन चला रहा है।

author-image
Anupam Singh
िााूपूपूप

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व अन्य।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर राजीव ढल ने सैल्यूट तिरंगा संस्था के बारे में बताया कि इस संगठन की शुरुआत कब हुई किन उद्देश्यों को लेकर इसकी शुरुआत की गई आ रही है आज यह संगठन देश के सभी 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेशों में और 15 अन्य देशों में यह संगठन कार्य कर रहा है लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  का अभियान भी साथ-साथ यह संगठन चला रहा है।

सरकार तो अपना कार्य कर रही है महिला सशक्तिकरण के लिए, लेकिन

और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा व स्वरोजगार का भी प्रशिक्षण दे रहा है मेजर राजीव ढल ने आगे कहा की सरकार तो अपना कार्य कर रही है महिला सशक्तिकरण के लिए लेकिन साथ-साथ केवल सरकार के द्वारा नहीं हो सकता संस्कार के द्वारा यह कार्य हो सकता है और सैल्यूट तिरंगा संस्था विभिन्न संस्थानों में जा जाकर  लोगों को महिला सम्मान के प्रति जागृत करने का प्रयास कर रहा है।

Advertisment


 प्रदेश महामंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ श्रीमती रति कौशिक जी ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा संस्था पूरे प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे की बेटियों को  बचाया जा सके उन्हें पढ़ाया जा सके तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सके उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी युवाओं को सावधान किया कि आजकल साइबर क्राइम में अपने को और अपने परिवार को बचाने का प्रयास करना चाहिए  क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खतरनाक मोड की ओर बढ़ रही है ऐसे में युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है।

 यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन


जिला अध्यक्ष धवल दिक्षित जी ने बताया कि भारत का इतिहास वीरांगनाओं की वीरता से भरा पड़ा है हमें नारी को सशक्त नहीं बनाना केवल उसे याद दिलाना है कि भारत की नारी अबला नहीं सबला है भारत के नारियां सर्वशक्तिमान है उन्हें केवल उनकी शक्ति को याद दिलाना है 
कार्यक्रम में विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्मिता सक्सेना  ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सैल्यूट तिरंगा संस्था का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विद्यालय में आकर यह कार्यक्रम आयोजित किया।

Advertisment

साकेत सिरोही,गोपाल हरि, महेंद्र सिंह विश्नोई जी ने भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन युक्ति मिश्रा जी द्वारा किया गया।

 यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

विद्यालय के कक्षा 11 आर्ट के छात्र सिद्धार्थ कुमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बड़ा पोस्टर बनाकर  सैल्यूट तिरंगा की महिला विंग को समर्पित किया
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, भाषण एवं कविता पाठ किया जिन उन्हें सेल्यूट संस्था द्वारा शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया इसमें विक्रम जियाद और रिया द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई नूर इल्मा, फ़िरदौस व झलक अग्रवाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की, कहा बाहर से दवा लिखना अपराध है


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में यह भी मौजूद रहे

तानिया मिश्रा, ज्योति शर्मा,रश्मि कूपर, मेघा, साहिल भटनागर  का विशेष योगदान रहा 
रीना कुमारी, सोनी,अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम के अपना विशेष योगदान दिया।

Advertisment
Advertisment