Advertisment

Moradabad: रैली के माध्यम से लोगों संचारी रोग के प्रति किया जागरूक

नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू किया गया। यह अभियान एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

author-image
Avik Kumar
नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू किया गया। यह अभियान एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा।

महापौर विनोद अग्रवाल फीता काटते हुए। Photograph: (वाईबीएन संवाददाता )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू किया गया। यह अभियान एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने फीता काटकर किया। 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

मंगलवार को संचारी रोग को लेकर शहर में जागरूकता रैली निकली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल सेसंचारी रोग नियंत्रण अभियानशुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। 

इस अभियान में जनपद की सभी आशा कत्री हिस्सा लेंगी और लोगों के घर घर जाकर चिकनगुनिया मलेरिया, टीवी व अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगी और लक्षणों के बारे में जानेंगे। बताया कि गर्मी बढ़ने के साथी लोगों में संचारी रोग जैसे समस्या उत्पन्न होनी लगती है। इस संक्रमण को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि तेजी से बढ़ाने वाले संक्रमण को रोका जा सके। इतना ही नहीं लोग भी जागरूक होकर समय पर अपना सही उपचार करा सकें।

यह भी पढ़ें: महिलाओं की सुरक्षा पर सीएम गंभीर, मुरादाबाद पुलिस नहीं, पिकं बूथों पर लगा ताला

Advertisment
Advertisment