Advertisment

सोना तस्करी में मुरादाबाद के डॉक्टर और हॉस्पिटल के खिलाफ पुलिस को मिले सबूत

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक मृतक दिल्ली रोड स्थित एक नामी अस्पताल में भर्ती था। इसकी भी जानकारी पुलिस को मिली है। डॉक्टर की भी शिनाख्त हो गई है। जांच अभी चल रही है। डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

author-image
Anupam Singh
हीीर
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

सोना तस्करों से सांठगांठ करने के मामले में मुरादाबाद के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। नामी डॉक्टर को पुलिस कभी भी पकड़ सकती है। वहीं गुनाह लिप्त दिल्ली रोड पर स्थित शहर के एक मशहूर हॉस्पिटल के बारे में पुलिस को पता चला है।

यह भी पढ़ें: पैसे के लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर दे रहे हैं सोना तस्करों का साथ

खाड़ी देश सऊदी आदि मुल्कों से मुरादाबाद मंडल के युवा अपने पेट में सोना छिपाकर ला रहे हैं, जिसे मुरादाबाद के पैसों के लालची डॉक्टर ऑपरेशन करके निकाल रहे हैं और गुनाह में सोना तस्करों का भरपूर साथ दे रहे हैं। इस खबर को यंग भारत ने प्रमुखता से उठाया और सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन किया, जिसके फलस्वरूप पुलिस महकमे ने खबर का संज्ञान लिया। तत्परता से जांच की। जांच में चौंकाने वाले सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

Advertisment

दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास का मशहूर हॉस्पिटल संलिप्त

डॉक्टर ने जिस युवक का पेट फाड़ कर सोना निकाला और उस युवक की बाद में मौत हो गई। वह युवक दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास स्थित शहर के एक मशहूर हॉस्पिटल में भर्ती था। मगर डॉक्टर को इससे क्या? युवक मरा तो मरा। मगर डॉक्टर ने सोना निकालकर तस्करों को दे दिया। यह खेल बहुत लंबे अर्से से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: MORADABAD : यूपी विधान परिषद आश्वासन समिति ने विकास कार्यों की समीक्षा की शुरू

Advertisment

डॉक्टर जाएगा जेल, बनेगा मुल्जिम !

मुरादाबाद का जो डॉक्टर तस्करों के साथ युवाओं के ऑपरेशन में लिप्त है और युवा तस्करों के पेट से लंबे अर्से से सोना निकालने का काम कर रहा है। पुलिस ने उस डॉक्टर की शिनाख्त कर ली है। जल्द ही पुलिस डॉक्टर को मुल्जिम बनाएगी और जेल भेजने का काम करेगी, क्योंकि डॉक्टर के खिलाफ भी पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गए हैं। 

यह भी पढ़ें: तस्करों ने सोने की तस्करी में ढकेला मुरादाबाद मंडल के युवाओं को

Advertisment

इीदीद

 मृतक दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती था। इसकी भी जानकारी पुलिस को मिली है। डॉक्टर की भी शिनाख्त हो गई है। जांच अभी चल रही है। डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद।

Advertisment
Advertisment