Advertisment

Moradabad: ईद पर कुर्बानी हमारा मजहबी हिस्सा है, इस पर सवाल उठाने को बर्दाश्त नही किया जायेगा....मुस्लिम लीग

Moradabad: बकरा ईद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना कौसर हयात खान ने देश की सरकार और संघ पर हमला करते हुए चेतावनी दे डाली

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

मौलाना कौसर हयात खान Photograph: (Moradabad: )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता।बकरा ईद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना कौसर हयात खान ने देश की सरकार और संघ पर हमला करते हुए चेतावनी दे डाली है।
 उनका कहना है कि कुर्बानी उनके मजहब से जुड़ी है जिस तरह से पिछले कुछ समय से नमाज पर पाबंदी लगाना,मदरसों को तोड़ देना, मस्जिदों को तोड़ना और शक के आधार पर लॉन्चिंग कर देना,ये सब इनकी सोची समझी साजिश का हिस्सा है।

मुसलमानो की बकरा ईद पर कुर्बानियां रुकवाएँगे

अब कुर्बानी को ईकोफ्रेंडली कहते हुए कुर्बानी को बन्द कराने की कोशिश करना इससे साफ जाहिर होता है ये लोग देश मे अराजकता फैलाना चाहते है,मुसलमान इसे हरगिज बर्दास्त नही करेगा पूरी दुनिया का मुसलमान जानता है क्या ठीक है और क्या गलत है और आज भी भारत देश मे सैकड़ो ऐसे मंदिर है जहां पर जानवरो की बलि दी जाती है वो अपने मंदिरों में बलि नही रुकवा सके आज तक और मुसलमानो की बकरा ईद पर कुर्बानियां रुकवाएँगे ये सब तमाशा है हुकूमत को चाहिए, की इसे रोके,अगर इसे नही रोका गया तो देश मे अराजकता फेल जाएगी बहुत बुरा हाल हो जायेगा और इतना कानून अदालतें पुलिस होने के बाद देश मे एक तीसरी ताकत काम कर है कही गोहत्या के नाम पर किसी को पीट दिया ये सब जो हो रहा हस ये देश को गलत दिशा में ले कर जा रहा है अगर इसे नही सुधारा गया तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे 

क्या बोले मौलाना कौसर हयात खान(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)

Advertisment

मौलाना कौसर हयात का कहना है कि जब दिवाली पर पटाखों को बंद नही कराया जाता, डीजे पर कोई रोक नही है गो मास को विदेशो में बेचा जा रहा है आज तक उस पर कोई रोक नही लगी तो मुस्लिम अपनी बकरा ईद क्यों न मनाये बकरा ईद पर कुर्बानी आज नई बात नही है वर्षो से चला आ रहा है रिवाज है और अगर इसको रोका गया तो  इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में फिर चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार दो युवक जख्मी

यह भी पढ़ें:टेलीग्राम के जरिए युवक से 34 लाख की ठगी,एफआईआर

Advertisment

यह भी पढ़ें:मृतक भूप सिंह के घर जाना है सपा का प्रतिनिधि मंडल,परिजन बोले हमें नहीं मिलना

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में चढ़ा पारा, आंशिक बादलों के बीच गर्मी का प्रकोप बरकरार

Advertisment
Advertisment