मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों का किराया और नामांकन शुल्क बढ़ाने एवं बुध बाजार स्थित प्रकाश बैकरी सील करने पर शिवसेना के जिला प्रमुख ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Moradabad: फाइलों में स्मार्ट सिटी, धरातल पर बजबजाती नालियां और गंदगी के ढ़ेर
नगर निगम सरकार की करा रहा किरकिरी
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन दुकानों का किराया बढ़ाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। यही नहीं बुध बाजार में प्रकाश बैकरी भी बंद करवा दी। भाजपा सरकार व्यापारियों के हित की सरकार के नाम से जानी जाती है, मगर नगर निगम भाजपा सरकार की किरकिरी करा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न और उनके साथ दुर्व्यवहार करके सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों ने समय-समय पर आंदोलन किए और ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शित किया। निर्वाचित प्रतिनिधियों तक को भी नगर निगम के इस व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ गया।
यह भी पढ़ें: Moradabad:दिव्यांगता नहीं तोड़ पाई संजीव का हौंसला, बच्चों में शिक्षा की जगा रहे अलख
व्यापारियों की समस्या का हो समाधान
उन्होंने कहा कि नगर निगम ने व्यापारियों को किराए पर दी हुई, लगभग 420 दुकानों पर व्यापारियों के किराए की रकम कई गुना बढ़ा दी और नामांतरण शुल्क भी बढ़ा दिए। बुध बाजार स्थित प्रकाश बैकरी को भी सील कर दिया गया है। नगर निगम के इस उत्पीड़न के खिलाफ 20 फरवरी को व्यापारियों ने बाजार बंदी की, जिसका शिवसेना ने पूर्ण सहयोग किया। कहा कि व्यापारी ऑनलाइन कंपटीशन, बढ़ते टैक्स, जीएसटी एवं महंगाई से पीड़ित हैं, शहर में बड़े वर्ग को रोजगार भी देते हैं। ऐसे में नगर निगम इन पर कई गुना किराए और शुल्क बढ़ाकर इनका वैध आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है, अतः शिवसेना मांग करती है कि व्यापारियों की एक समिति गठित कर किराए वृद्धि और नामांतरण शुल्क को निर्धारित कर उनकी समस्या का हल किया जाए।
यह भी पढ़ें: Moradabad: अब्दुल्ला पठान से मिलने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर एजाज खान, सुर्ख़ियों में आने के लिए फर्जी डॉक्टर का नया पैंतरा