Advertisment

Moradabad: सपा नेता ने आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को हड़काया,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिलारी तहसील स्थित आपूर्ति विभाग के कार्यालय में गले मे हरा गमछा डालकर सपा नेता द्वारा आपूर्ति कर्मचारियों को हड़काने और धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

author-image
Roopak Tyagi
ुेुुैु

आपूर्ति विभाग।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

बिलारी तहसील स्थित आपूर्ति विभाग के कार्यालय में गले मे हरा गमछा डालकर सपा नेता द्वारा आपूर्ति कर्मचारियों को हड़काने और धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सपा नेता द्वारा आपूर्ति विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों को हड़काया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:पैसे के लालच में मुरादाबाद के डॉक्टर दे रहे हैं सोना तस्करों का साथ

ुपुलुुल
सपा नेता नाजिम सैफी।

वीडियो में दिख रहा सपा नेता नाजिम सैफी बताया जा रहा है जो खुद को संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नजदीकी बता कर रौब गांठने में अक्सर चर्चाओं में बना रहता है।सपा नेता नाजिम सैफी ने कर्मचारियों को जमकर हड़काया और गाली गलौज भी की।नाजिम सैफी को किसान यूनियन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

रौब गांठने के चक्कर में पहले भी खा चुका है जेल की हवा

रौब गांठने के चक्कर में ये सपा नेता नाजिम सैफी जेल की हवा खा चुका है।जेल से छूटने के बाद फिर से सपा नेता ने अपना रौब जमाना शुरू कर दिया। अब फिर से इस गालीबाज नेता का वीडियो वायरल हो रहा है।नाजिम सैफी द्वारा किसान यूनियन की धौंस दिखाकर कर जमकर गाली गलौज भी की गई।जिसका एक वीडियो आपूर्ति विभाग कर्मचारियों ने ही बनाया ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा से कोर्ट नाराज, वीडियो कांफ्रेंसिंग की दी सुविधा, फिर भी नहीं हुईं पेश

यह भी पढ़ें: Moradabad: रेसिप्रेकल टैरिफ ने उड़ा दी निर्यातको की नींद, व्यापार पर पड़ सकता है असर

Advertisment
Advertisment