Advertisment

Moradabad:सुरेश निकला खलील, नाम-धर्म छिपाकर महिला से बनाए संबंध

Moradabad: महिला के मुताबिक कुछ महीने पहले वह एक जान-पहचान वाली महिला के साथ दवा लेने उत्तराखंड के बाजपुर गई थी। वहां अनीता नाम की महिला से मुलाकात हुई, जिसने बाद में उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी।

author-image
shivi sharma
वाईवीएन

सिविल लाइंस थाना Photograph: (Moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। सिविल लाइंस क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ नाम और धर्म छिपाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने दो लोगों एक युवक और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

युवक ने खुद को विधुर बताता 

महिला के मुताबिक कुछ महीने पहले वह एक जान-पहचान वाली महिला के साथ दवा लेने उत्तराखंड के बाजपुर गई थी। वहां अनीता नाम की महिला से मुलाकात हुई, जिसने बाद में उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी। कुछ समय बाद अनीता ने बताया कि वह एक युवक को घी देकर उसके पास भेज रही है। उसी दिन युवक ने स्टेशन से फोन किया और कहा कि वह अनीता का भेजा हुआ है। महिला से मिलने पर उसने अपना नाम 'सुरेश' बताया और कहा कि वह भी विधुर है। माथे पर टीका और हाथ में कलावा देखकर महिला को भरोसा हो गया। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और युवक उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म कर बैठा। बाद में युवक ने यह कहते हुए बार-बार आना मुश्किल बताया कि वह स्थायी तौर पर नहीं आ सकता।

धर्म की पहचान छिपाकर धोखा दिया

इस पर महिला ने उसे सिविल लाइंस में किराये पर कमरा दिलवा दिया। जहां उसने कई बार महिला को बुलाकर संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवक ने महिला से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। शक होने पर महिला ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो युवक ने खुद को 'खलील' बताते हुए कहा कि वह मुस्लिम है। महिला को तब समझ आया कि उसे नाम और धर्म की पहचान छिपाकर धोखा दिया गया है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश उर्फ खलील और अनीता नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी बोली- छोड़ दो वरना मरवा दूंगी

यह भी पढ़ें: अवैध सम्बन्ध के चलते पत्नी के प्रेमी ने पति पर चलाई गोली

यह भी पढ़ें: कपूर कंपनी पुल अधूरा, ट्रैक पार करते बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर मौत

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, पत्नी के नाम लिखा आखिरी खत

Advertisment
Advertisment