Advertisment

Moradabad: कांठ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 100 वां स्थापना दिवस

Moradabad: रामलीला मैदान से पथ संचलन को अनुशासित ढंग से प्रारंभ किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर सम्पन हुआ

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संघ का 100 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदुत्व और देश की रक्षा के लिए 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। आज संघ हिंदुत्व का एक बड़ा संगठन है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही अनुशासित ढंग से नगर में पथ संचालन निकाला।

1925 में संघ की स्थापना की गई थी।

कांठ नगर स्थित रामलीला मैदान में सर्व प्रथम संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इसके बाद मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब हिंदुत्व और देश खतरे में था तो 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। उन्होंने भगवान श्रीराम और विजय दशमी त्योहार पर भी प्रकाश डाला। इसके पश्चात रामलीला मैदान से पथ संचलन को अनुशासित ढंग से प्रारंभ किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर सम्पन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा सिंह ने की।

विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा सिंह ने की। इस अवसर पर जिला संघचालक कृष्ण गोपाल, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र विश्नोई, नगर व खंड प्रचारक मीत, नगर कार्यवाह सूर्य प्रताप, अभिषेक, विशाल विश्नोई, भाजपा के जिला महामंत्री राजन विश्नोई, मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल प्रजापति, पूर्व मंडल मंत्री जीतू वर्मा, सहकारी समिति के चेयरमैन सुनील चौहान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अनुज विश्नोई आदि स्वयंसेवक रहे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: मैट्रिमोनी ऐप के जरिए ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Advertisment

यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने अधिकरियों के साथ मनाई गाँधी, शास्त्री जयंती

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल का शस्त्र पूजन कार्यक्रम

यह भी पढ़ें: अदालत ने बिजली चोरी के मामले में आरोपी पर 5.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Advertisment
Advertisment
Advertisment