Advertisment

Moradabad: पार्षद की गली चमचमाती हुई,वार्ड का हाल बदहाल

स्मार्ट सिटी की नजर से देखे तो शहर चमचमाता नजर आएगा। लेकिन इसी के उल्ट शहर के वार्ड अभी भी बदहवाल अवस्था में ही है।अभी भी लोगों को जन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

author-image
Anupam Singh
िि

वार्ड़ पार्षद का निवास।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी में अभी तक नहीं बन सकी है, मगर अंदर शहर की गलियां विकास से अछूती रह गई है। अभी भी लोगों को जन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद की गली तो चमचमाती हुई है,मगर वार्ड का हाल बदहाल पड़ा है। 

मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्ड 67 के निवासी

टूटी सड़के, चोक नालियां और जगह-जगह पसरी गंदगी यह तस्वीर वार्ड 67 की है। यहां के लोगों को पिछले कई सालों से इन समस्याओं के बीच ही गुजर बसर करने को मज़बूर हैं। वार्ड की बदहाली दूर करने के लिए  कोई जिम्मेदार सजक नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल यहां कि आठ हजार से अधिक की आबादी को बदहाली के बीच ही जीना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यहां के लोगों को जल भराव जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस वार्ड में सफाई कर्मचारी भी सही से अपना कार्य नहीं करते हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: पावन पर्व होली एक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उत्सव


दरअसल वार्ड 67 में घुसते ही चौमुखा पुल का आलम तो यह है कि जगह-जगह नालियां चोक पड़ी है। बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यहां शेख अब्दुल्ला वाली गली में जगह-जगह सड़के अपनी पड़ी है जिस वजह से लोगों के कई बार चोट भी लग चुकी है। वही कायम की बेरिया मैं तो सफाई कर्मी कम आते हैं और गंदगी पसरी रहती है।

यह भी पढ़ें:खरीदी हुई जमीन पर दबंग करना चाहते हैं कब्जा,न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Advertisment

जिस वजह से लोगों को बीमारी होने का डर बना रहता है। उधर तंबाकू वलान में हर कदम पर सड़क टूटी पड़ी है और जर्जर तार घरों के आगे लटके रहते है। अब - ऐसे लोगों को इन समस्याओं के बीच ही जीना पड़ रहा है।

 

वु्ुलुलल
एच मलिक।
Advertisment

स्थानीय निवासी एएच मलिक का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं हम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यहां पर गंदगी के बीच ही रहने पद रहा है।

ने्न्न
वासिफ।

 स्थानीय निवासी वासिफ का कहना है की जगह-जगह सड़के टूटी पड़ी है हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई बार जिम्मेदार को भी समस्या के बारे में बताया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

न्््न
वसिम।

 स्थानीय निवासी वसीम का कहना है कि शेख अब्दुल्ला वाली मस्जिद के पास जगह-जगह सड़के उखड़ी पड़ी है कई बार लोगों के चोट भी लग चुकी है हम लोगों ने अपनी समस्या के बारे में जिम्मेदार को बताया मगर अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। 

ुीुीाुी
फिदा उर रहमान।

 स्थानीय निवासी फिदाउर रहमान का कहना है कि हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के मौसम में मुख्य सड़क पर जल भर की समस्या उत्पन्न हो जाती है यहां जगह-जगह सड़के उखड़ी पड़ी है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के मुसलमान होली खेलकर देंगे भाईचारे का पैगाम

Advertisment
Advertisment