Advertisment

Moradabad: पावन पर्व होली एक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उत्सव

दिव्य योग केन्द्र बांस मंडी मुरादाबाद में "वैदिक होली रंगोत्सव के कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ.मनोज रस्तोगी ने सभी को होली रंगोत्सव के वैदिक महत्व के बारे में अवगत कराया।

author-image
Anupam Singh
िविवि

वैदिक होली रंगोत्सव के कार्यक्रम" में मौजूद सदस्य।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

दिव्य योग केन्द्र बांस मंडी  मुरादाबाद में "वैदिक होली रंगोत्सव के कार्यक्रम आयोजन किया गया। और बताया कि होली पर्व के तीन नाम होते हैं। इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ.मनोज रस्तोगी ने सभी को होली रंगोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

होली पर हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार मंत्रो का उच्चारण करना चाहिए

मंगलवार सुबह मंडी बांस स्थित दिव्य योग केन्द्र पर वैदिक होली का आयोजन हुआ। इस मौके पर योग विशेषज्ञ डॉ.मनोज रस्तोगी ने योग केंद्र में आए सभी लोगों को बताया कि होली के तीन नाम होते है। नवसस्येष्टि पर्व,बासंती पर्व और आषाणी पर्व। और कहा इस दिन सभी को होली पर हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार मंत्रो का उच्चारण करना चाहिए। हमारा शरीर प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना है।ऋतुओं के परिवर्तन से जीवों के शरीर पर भी इस परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ता है।जिस तरह पेड़ो में नई कोपलें आ रही हैं, वैसे ही जीवों के शरीर में भी परिवर्तन होते हैं। जिस तरह से  प्राकृतिक के वातावरण में बदलाव हो रहा है उसी तरह का खाना हमें खाना चाहिए। जिससे हमारे शरीर की त्वचा निरोगी रहती है। और हमें फूलों के रसों से नहाना चाहिए। ऐसी ही प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर की त्वचा को किसी तरह का रोग नहीं होता। 

यह भी पढ़ें:खरीदी हुई जमीन पर दबंग करना चाहते हैं कब्जा,न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर निर्मल आर्य ने होली के पावन महत्व पर प्रकाश डाला। सभी योग साधकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रसन्नता से होली की शुभकामनाएं दी व होली गीत और सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मान नगर ट्यूवैल 176 एजी की पाइपलाइन का काम आज से शुरू

इस मौके पर यह अतिथि मौजूद रहे
आदर्श गुप्ता और रविंद्र रस्तोगी, सुमन रस्तोगी, पल्लवी अग्रवाल,आयुषी रस्तोगी,भारती टंडन,प्रीता रस्तोगी,नलिनी रस्तौगी,वीनू मैहरोत्रा,मन्जु अग्रवाल,प्राची अग्रवाल,कल्पना शंकर,रश्मि रस्तौगी,डौली खन्ना,ममता रस्तौगी,सीमा रस्तौगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के मुसलमान होली खेलकर देंगे भाईचारे का पैगाम

Advertisment
Advertisment