Advertisment

Moradabad: मानसून की पहली बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की हकीकत, मुरादाबाद की सड़कें बनीं जलसमंदर

Moradabad: मुरादाबाद में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और स्मार्ट सिटी के दावों को पानी-पानी कर दिया। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर की कई मुख्य सड़कें और मोहल्ले तालाब बन गए।

author-image
shivi sharma
वाईवीएन

Photograph: (Moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।मुरादाबाद में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और स्मार्ट सिटी के दावों को पानी-पानी कर दिया। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर की कई मुख्य सड़कें और मोहल्ले तालाब बन गए।

मुरादाबाद में मानसून की पहली बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर पानी इतना भर गया कि कई जगह दोपहिया वाहन बंद हो गए, लोग गंदे पानी में पैदल चलने को मजबूर हो गए। कटघर, जिगर कॉलोनी, नागफनी, बजरिया, अशोक नगर और सिविल लाइंस जैसे इलाकों से जो तस्वीरें सामने आईं, वे खुद बयां कर रही हैं कि बुनियादी सुविधाओं की हालत क्या है।

स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपए के कार्यों का दावा तो किया गया, लेकिन न तो ड्रेनेज सिस्टम मजबूत हुआ और न ही जल निकासी के इंतजाम। नतीजा – पहली ही बारिश में शहर की रफ्तार थम गई और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में कनिष्ठ लिपिक और सहायक भर्ती परीक्षा आज, 30 केंद्रों पर 13,608 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Advertisment

यह भी पढ़ें:14 साल बाद पत्नी 10 लाख की नकदी व जेवर लेकर फरार, पति ने जताया जान का खतरा

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने गो सेवा आयोग का हौसला बढ़ाते हुए, 6 महीने का काम बताया

यह भी पढ़ें:युवक ने चलती रोडवेज बस पर लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग में नाकामी बनी वज

Advertisment
Advertisment