Advertisment

Moradabad: माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल इकाई की बैठक आस्था पब्लिक स्कूल आयोजित हुई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल इकाई की एक बैठक आस्था पब्लिक स्कूल आयोजित हुई। इसमें बरेली मुरादाबाद प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।

author-image
Avik Kumar
लु्ु्ल

माध्यमिक शिक्षा संघ के पदाधिकारी।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल इकाई की एक बैठक आस्था पब्लिक स्कूल आयोजित हुई। इसमें बरेली मुरादाबाद प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिशंकर भारतीय व मंडलीय मंत्री अरुण शर्मा  ने संचालन
किया। 

संगठन की ताकत प्रांतीय सम्मेलन है

विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कार्यकारिणी सदस्य विमलेंद्र शर्मा विमल ने कहा कि संगठन की ताकत प्रांतीय सम्मेलन है, अगर प्रांतीय सम्मेलन सफल होते हैं तो सरकार भी संज्ञान लेती है और संगठन मजबूत होता है। उन्होंने संगठन में एकजूटता का परिचय देते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प ।

यह भी पढ़ें:पुलिस ने हटवा दी पूजन की लकड़ियां,बजरंग दल ने किया विरोध

मंडलीय संगठन मंत्री जे पी सिंह ने कहा की संगठन चर्चा, पर्चा और खर्चा के रीति और नीति के अनुसार चलता है। बताया कि बरेली मुरादाबाद प्रांतीय सम्मेलन को  संगठन  पूर्ण रूप से तन मन धन से सफल बनाएंगा। इसके साथ ही संगठन को भव्य बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर यह भी मौजूद रहे

जिला अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व मंडल संयोजक वीर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता,पूर्व जिला मंत्री राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:यूरो किड्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना होली पर्व

यह भी पढ़ें:पावन पर्व होली एक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उत्सव

Advertisment
Advertisment