/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/02/1zDKCp2poXcEBKFHKjck.jpeg)
जुलूस निकालते हुए राम-कृष्ण के भक्त।
अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्णभावनामृत इस्कॉन सेवा समिति की ओर से भव्य शोभा यात्रा गवर्मेंट कॉलेज से निकाली गई। यह शोभा यात्रा मंडीचौक टाऊन हॉल से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। इस बीच शहर की सड़के हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे राम हरे राम के जयघोष के गुंजायमान रही। हर कोई भगवान श्री कृष्ण की भक्ति
में लीन नजर आया।
यह भी पढ़ें:नवीन मंडी मुरादाबाद की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा, अफसरशाही खामोश
रविवार की दोपहर से ही शहर की सड़के श्री कृष्ण भक्ति के रस में डूबी रही। इस बीच भक्त श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते गाते आगे बढ़ते रहे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ऐसे में शहर की सड़के भक्ति के साथ भगवा में रंगी दिखाई दी। इस शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और भगवान श्री कृष्ण की आरती की। हर किसी में भगवान श्री कृष्ण के रथ को खींचने की होड लगी रही। वही जैन मंदिर स्थित बिंदलस पर भगवान श्री कृष्णा और बलराम का छप्पन भोग भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के पंडित नंगला क्षेत्र में धड़ल्ले से जलाया जा रहा है ई-कचरा
पूरे रास्ते भक्तों और शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही। शोभा यात्रा में श्री कृष्ण, बलराम और राम दरबार झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही। वही शोभा यात्रा में सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र विदेशी मेहमान भी रहे, जो रॉक बैंड के माध्यम के लोगों को अपनी ओर मधुर भजनों और धुन पर थिरकने को मजबूर करते रहे। यह भव्य शोभायात्रा गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू होकर मंडी चौक टाउन हॉल गंज बाजार , सिविल लाइन थाना, कंठ रोड होते हुए आरएसडी एकेडमी पर समाप्त हुई।