Advertisment

मुरादाबाद में आज साफ रहेगा मौसम, अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा तापमान

मुरादाबाद में आज मौसम साफ रहेगा और सर्द हवाएं चलती रहेंगी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। मगर बढ़ते समय के साथ धूप का तेज होगी। इस वजह से अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

author-image
Anupam Singh
मुरादाबाद का मौसम
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

मुरादाबाद में खिली रहेगी धूप

महानगर में आज मौसम साफ रहेगा और सर्द हवाएं चलती रहेंगी। जिससे लोगों को हल्का ठंड का एहसास होगा। लेकिन बढ़ते समय के साथ धूप का तेज भी बढ़ेगा। इस वजह से अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.संगीता गुप्ता बोलीं, सीसीटीवी फुटेज से दूर होगी मरीजों की शिकायत

हल्की ठंडी हवाओं का करना होगा सामना 

गुरुवार की सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोग सुबह से हल्के गर्म कपड़ो में घरों से निकले, लेकिन सर्द हवाएं लोगों को हल्की की ठंड का एहसास कराती रही। महानगर में अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा, जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इसके साथ ही हवा 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। 

यह भी पढ़ें: चार सड़कों के निर्माण से राह होगी आसान

मौसम में आया बदलाव

बुधवार की सुबह से मौसम में फिर एक बार बदलाव आया है। मौजूदा समय में धूप का तेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को शाम के बाद हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे़ 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि पूरा दिन 16 से 18 डिग्री के बीच तापमान बना रहेगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: यंग भारत की खबर का असर, परिवहन निगम में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती लटकी

Advertisment
Advertisment