Advertisment

आज माहे रमजान का 10 वां रोजा, गुनाहों से तौबा शुरू

माहे रमजान का आज 10वां रोजा है। आज मगरिब की नमाज के बाद पहला रहमत का अशरा खत्म और दूसरा अशरा ‘गुनाहों से तौबाशुरू हो गया है। इस रमजान में भी लोग दिनभर इबादत करेंगे।

author-image
Anupam Singh
किह
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

माहे रमजान का आज 10वां रोजा है। आज मगरिब की नमाज के बाद पहला रहमत का अशरा खत्म और दूसरा अशरा ‘गुनाहों से तौबाशुरू हो गया है। इस रमजान में भी लोग दिनभर इबादत करेंगे। सुबह से शाम तक लोग इबादत कर अल्लाह ताला की खिदमत में जुटेंगे। उन्होंने गुनाहों से तौबा कर नेकी और इंसानियत के साथ जीवन व्यवतीत करने की बात भी कही। सुबह सहरी के बाद लोगों ने इबादत शुरू कर दी है। उन्होंने कुरान ए करीम पढ़ा।

 पुरुष वर्ग ने मस्जिदों में जाकर कुरान ए करीम पढ़ने के साथ इबादत करते रहे। दोपहर बाद तक यही सिलसिला चलता रहेगा। इसके बाद इफ्तारी की तैयारी शुरू हो जाएगी। इफ्तारी से पहले दुआ होगी। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। बाद में मगरिब और फिर आखिर में ईशा की नमाज अदा होगी। इसके बाद तरावीह शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के व्यापारियों और नगर निगम में छिड़ी जंग, दोनों झुकने को तैयार नहीं

Advertisment

जिन मस्जिदों में दो या तीन अथवा इनसे कम पारे सुनाये जा रहे हैं उनमें तरावीह के दौरान कुरान ए करीम पढ़ा जाएगा। इसके बाद लोग बाजार की ओर रुख करेंगे। वह सुबह सहरी के लिए सामान की खरीदारी करेंगे। इसके बाद दुकानों पर देर रात तक चर्चाओं का दौर चलता रहेगा।

Advertisment
Advertisment