Advertisment

नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार किया बंद, किराया वृद्धि से हैं नाराज

नगर निगम के खिलाफ महानगर के व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। व्यापारियों में किराया वृद्धि को लेकर भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने बजार बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

author-image
Anupam Singh
dfh

बंद व्यापारियों की दुकानें।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

नगर निगम के खिलाफ महानगर के व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। अब व्यापारियों में किराया वृद्धि को लेकर भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

रविवार को नगर निगम किराएदार समिति से जुड़े व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन रूप से दुकानों पर ताला मार दिया है। दुकानदार रतन भाटिया ने बताया कि बुध बाजार मानपुर जेल रोड कचहरी रोड की दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है, जिसके चलते आज हम लोगों ने अनिश्चितकालीन दुकानों पर ताला लगा दिया है। उन्होंने बताया कि पहले जिस दुकान का किराया 300 रुपए था, अब उस दुकान का किराया बढ़ाकर 8 से 10 हजार रुपए तक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: जिला पंचायत अध्यक्ष से नोकझोंक के बाद भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह का पलटवार, कहा यहां समाजवादियों की सुनी जाती है

हिंदू व्यापारी ना होली मनाएगा और मुस्लिम व्यापारी ना ही ईद 

कहा कि पहले नामांतरण शुल्क  25 हजार जाता था, अब उसको बढ़ाकर 30% किराए का प्रीमियम भी लिया जा रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम द्वारा सुबह 7:00 बजे दुकानों पर सील लगा दी जाती है, जो हमें अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही नगर निगम 15 साल का एग्रीमेंट करना चाह रहा है। मगर हम लोग इसका विरोध करते हैं। बताया कि व्यापारी आप दुकान नहीं खोलेंगे। अब हम लोगों ने नगर निगम की तानाशाही के चलते हिंदू व्यापारी ना होली मनाएगा और मुस्लिम व्यापारी ना ही ईद मनाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

Advertisment
Advertisment