Advertisment

Moradabad: पुलिस कस्टडी के बाद युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने थर्ड डिग्री का लगाया आरोप

Moradabad: थाना भोजपुर क्षेत्र के सरदार नगर गांव में पुलिस हिरासत से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक अरशद (26) के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे हिरासत में थर्ड डिग्री दी

author-image
shivi sharma
वाईवीएन

थाना भोजपुर Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। थाना भोजपुर क्षेत्र के सरदार नगर गांव में पुलिस हिरासत से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक अरशद (26) के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे हिरासत में थर्ड डिग्री दी जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

परिवार ने आरोप लगया की अरशद को बुरी तरह मारा गया है 

जानकारी के अनुसार 10 जून को अरशद का अपने पड़ोसी इल्यास से मामूली विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश में इल्यास की पत्नी ने अरशद पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए उसे शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया। अरशद के परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में अरशद के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जब वह घर लौटा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने खुद बताया था कि पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री दी है। परिजनों के मुताबिक लगातार तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को अरशद की मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस और पड़ोसी पक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि अरशद को सिर्फ शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया था। पुलिस पर लगे आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

यह भी पढ़ें:मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक-युवती की मौत, गांव में छाया मातम

Advertisment

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद को मिलेगा मत्स्य व्यापार का नया केंद्र, मंत्री संजय निषाद ने की मछली मंडी की घोषणा

यह भी पढ़ें:गुरु जम्भेश्तर विश्वविद्यालय में स्नातक और  प्रस्त्नात्क के लिए प्रवेश प्रारंभ, तिथि हुई जारी

यह भी पढ़ें:किसान दिवस पर खुलकर बोले किसान, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Advertisment
Advertisment