Advertisment

Moradabad news: महिला ने खुद को गोली मरवाकर पूर्व पति को फंसाने की रची साजिश, दो गिरफ्तार

Moradabad news: पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला नसरीन अपने पूर्व पति हबीब को जेल भेजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने पहले ही तीन मुकदमे दर्ज करा रखे थे

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व पति को फंसाने के लिए खुद को गोली मरवाने की साजिश रची। इस साजिश में महिला का पति अफजाल और तीन अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस ने अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर लिया है।

नसरीन दिन-रात हबीब को जेल भिजवाने की साजिश रचती थी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला नसरीन अपने पूर्व पति हबीब को जेल भिजवाना  चाहती थी। इसके लिए उसने पहले ही तीन मुकदमे दर्ज करा रखे थे, लेकिन हबीब जेल नहीं जा पा रहा था। इसलिए नसरीन ने अपने पति अफजाल और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर खुद को गोली मरवाने की साजिश रची।

अफजाल और इसरार ने पुलिस को बताया कि नसरीन दिन-रात हबीब को जेल भिजवाने की साजिश रचती थी। अफजाल नसरीन से छुटकारा चाहता था, इसलिए उसने बाकी आरोपियों को अलग से साजिश में शामिल कर लिया। उन्हें बताया कि गोली महिला के पैर में नहीं, सिर या पीठ में मारनी है, ताकि उसकी मौके पर ही मौत हो जाए। लेकिन हमलावरों ने उसे गोली मारी, फिर भी वह बच गई।

पुलिस ने अफजाल और इसरार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मजदूरी विवाद में चाकूबाजी, राजमिस्त्री का गला रेता; हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: नकली घी का कारोबार धड़ल्ले से, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारी रेड

यह भी पढ़ें:शादी से इनकार पर प्रेमी के घर धरने पर बैठी युवती

यह भी पढ़ें: युवती से दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment